{"_id":"5e0a052f8ebc3e88217d3282","slug":"cm-yogi-said-many-universities-became-the-bases-of-anarchy-due-to-not-giving-proper-education","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में गरजे सीएम योगी, बिना नाम लिए बोले सही शिक्षा न देने से अराजकता के अड्डे बने कई विवि...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में गरजे सीएम योगी, बिना नाम लिए बोले सही शिक्षा न देने से अराजकता के अड्डे बने कई विवि...
Mon, 30 Dec 2019 11:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति की वैदिक परंपरा वाली शिक्षा यदि विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में पहले दी जाती तो वह आज अराजकता के अड्डे न बन पाते। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू कराने के लिए सभी संत चिंतित थे। भाजपा की सरकार में उनकी इच्छा पूरी हो गई। चित्रकूट की भूमि गौरवशाली है। इस भूमि में आने की बार-बार इच्छा होती है।
सीएम योगी ने बिना नाम लिए कईयों पर साधा निशाना
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने शिक्षा के मंदिर में इशारों पर वर्ग विशेष की राजनीति करने वालों पर कई बार कटाक्ष किया। यहां तक कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों की शिक्षा प्रणाली को बदलने पर भी जोर दिया।
धर्मनगरी के जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह मेें सोमवार को मौसम की खराबी के चलते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम निरस्त हो गया। कार्यक्रम में ज्यादा समय लगने व मौसम बिगड़ने की संभावना पर मुख्यमंत्री ने भी कामदनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
धर्मनगरी के जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह मेें सोमवार को मौसम की खराबी के चलते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम निरस्त हो गया। कार्यक्रम में ज्यादा समय लगने व मौसम बिगड़ने की संभावना पर मुख्यमंत्री ने भी कामदनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
डिग्री प्रदान करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह में उपाधि वितरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत देश के गुरुकुल में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ ही सत्य व धर्म मार्ग में चलने,देश के विकास के लिए कार्य करने की शिक्षा दी जाती रही है। वह चित्रकूट के दिव्यांग विश्वविद्यालय में देखने को मिल रही है। कहा निश्चित रूप से यदि यही शिक्षा देश के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में पहले दी जाती रही हो तो जो आज अराजकता फैलाई जाती है वह नहीं फैलाई जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी ने विरोधियों पर बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा लोग अपने व अपने परिवार के ही बारे में अधिकतर सोचते रहते है जबकि संत महात्माओं की एक ही इच्छा रहती थी कि राम मंदिर कब बनेगा। जगद् गुरु रामभद्राचार्य भी कई बार उनसे यही सवाल करते रहे है। यह इच्छा उनकी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों ने आज से ही नहीं कई वर्ष से कार्य किया है। जिसमेें दिव्यांग ऋषि भी थे। आधुनिक युग में दिव्यांग वैज्ञानिक हांकिन्स ने आकाश के रहस्यों को उजागर करने का कार्य किया हैं। चित्रकूट में भी जगद्गुरू दिव्यांग होते हुए एक महान कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी एवं जगद्गुरू रामभद्राचार्य
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिव्यांगों को रोजगार देने, उपकरण देने का कार्य कर रहे है। प्रदेश सरकार के दिव्यांजन विभाग से भी कई योजनाएं दिव्यांगोें के लिए चलती हैं। अब जगद्गुरू दिव्यांग विश्वविद्यालय को भी इसी विभाग से हर साल सहायता दी जाएगी। मुुख्यमंत्री ने कहा कि भारत देश के गुरुकुल की परंपरा शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने की रही है। यह कार्य चित्रकूट के जगद् गुरू दिव्यांग विश्वविद्यालय में देखने को मिली। संत लोककल्याण के लिए कार्य करते हैं।