फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट: नौवें दिन बांध में ही उतराता मिला सपा नेता का शव, नहीं खोज पाई थी एसडीआरएफ टीम

Wed, 22 Jan 2020 10:00 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Jan 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
SP leader body found in dam in chitrakoot
नौवें दिन बांध में ही उतराता मिला सपा नेता का शव - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के भरतकूप में 14 जनवरी को भरतकूप थाना अंतर्गत बरुआ सागर बांध में पूर्व सदर ब्लाक प्रमुख के नाती व सपा नेता भरत दिवाकर का शव नौवें दिन 22 जनवरी की शाम को मिल गया। शव इसी बांध में ही मिला बस फर्क इतना रहा कि एसडीआरएफ से लेकर विशेषज्ञ मल्लाह तक उसे नहीं ढूंढ पाए। बाद में अपने आप शव पानी में उतराता मिला। सपा नेता के न मिलने से तरह तरह की चल रही अटकलों पर हमेशा के लिए विराम लग गया है। इस तरह कई दिनों से चल रहे इस घटना क्रम का पटाक्षेप भी हो गया। 


गौरतलब है कि बीते मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के मुलायम नगर निवासी सपा नेता भरत दिवाकर पत्नी नमिता उर्फ  मीनू की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए भरतकूप थाना अंतर्गत बरुआ सागर बांध गया था। जहां नाविक रामसेवक केवट के सहयोग से नाव पर शव रख कर बांध के बीच में ले गए थे। शव फेंकते समय नाव पलटने से सपा नेता व नाविक भी पानी में जा गिरे थे।
 
SP leader body found in dam in chitrakoot
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
किसी तरह नाविक बांध से निकल कर जान बचा पाया था। उसे पकड़कर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की थी, तब पूरा राज खुला था। दो दिन तक भरत व मीनू का शव न मिलने पर पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को एसडीआरएफ टीम को बुलाया था। इसी दिन एसडीआरएफ की टीम ने सपा नेता की पत्नी का पत्थर से बंधा शव बांध से बरामद किया था।

सपा नेता के शव को पांच दिन तक टीम तलाशती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। बिहार से भी गोताखोर आए थे। आखिरकार मंगलवार को टीम वापस लौट गई। दो दिन से स्थानीय लोग अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रहे थे तभी बुधवार की शाम एक शव उतराता दिखने पर वहां मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
SP leader body found in dam in chitrakoot
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ रजनीश यादव, कोतवाल अनिल सिंह, भरतकूप थाना प्रभारी संजय उपाध्याय, शिवरामपुर चौकी प्रभारी अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक भरत ही होने पर उसके परिजनों को सूचना देकर बुलवाया। मृतक की मां चुनबुद्दी देवी व अन्य परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
SP leader body found in dam in chitrakoot
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
मौत का कारण वैसे पानी में डूबना ही है, लेकिन पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी। अपर एसपी ने बताया कि घटना वाले दिन भरत अपनी पत्नी की हत्या कर शव ठिकाने लगाते समय नाव पलटने से डूब गया था। उसके साथ केवट रामसेवक व भरत कुछ दूर तक साथ साथ आए, लेकिन रास्ते में भरत की सांसें उखड़ने लगीं और वह डूब गया था।
विज्ञापन
SP leader body found in dam in chitrakoot
चित्रकूट में सपा नेता व पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
इसकी पुष्टि पकड़े गए नाविक रामसेवक ने भी की है। भरत व रामसेवक के खिलाफ मीनू की हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज है। रामसेवक जेल जा चुका है। भरत की तलाश चल रही थी। बुधवार को बांध से ही भरत का शव बरामद हो चुका है। सपा नेता का शव बरामद होने के बाद तमाम कयासों में विराम लग गया है। मृतक के पांच वर्षीय पुत्री है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed