{"_id":"5e25a2f08ebc3e7e5b0872c7","slug":"two-girls-fell-from-the-moving-train-one-dead-in-chitrakoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: ट्रेन से गिरी छात्राएं, एक की मौत दूसरी गंभीर, हादसे का मंजर देख हर कोई सिहर उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: ट्रेन से गिरी छात्राएं, एक की मौत दूसरी गंभीर, हादसे का मंजर देख हर कोई सिहर उठा
Mon, 20 Jan 2020 06:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 Jan 2020 06:37 PM IST
चलती ट्रेन से गिरीं दो छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले में डिग्री कॉलेज से पढ़ाई कर घर लौट रहीं दो छात्राएं भरतकूप- शिवरामपुर रेलवे स्टेशन के बीच अचानक चंबल एक्सप्रेस की बोगी से ट्रैक पर गिर पड़ीं। जिससे एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी छात्रा के गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चलती ट्रेन से गिरीं दो छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
जिसे बाद में प्रयागराज रेफर किया गया। घटना से परिजनों के अलावा सहपाठियों में कोहराम मचा है। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही। दोनों छात्राएं बीएलएड द्वितीय वर्ष की पढ़ई कर रहीं हैं व जिला मुख्यालय की निवासी हैं।
चलती ट्रेन से गिरीं दो छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
झांसी इलाहाबाद रेलमार्ग के बीच सोमवार की दोपहर को मुख्यालय के शंकर बाजार निवासी श्वेता त्रिपाठी पुत्री जानकीशरण व पुरानी बाजार की शब्बो उर्फ रमशा खान पुत्री मोहम्मद रफीक प्रतिदिन की तरह अतर्रा डिग्री कालेज से पढ़कर अन्य सहेलियों के साथ चम्बल एक्सप्रेस से घर आ रही थी।
विज्ञापन
चलती ट्रेन से गिरीं दो छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
भरतकूप - शिवरामपुर रेलवे स्टेशन के बीच अचानक चलती ट्रेन से गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांच से छह छात्राएं ट्रेन की बोगी के गेेट के पास खड़ी थीं। पहले शब्बो लड़खडा कर नीचे गिरी तो उसे पकड़ने के लिए श्वेता ने प्रयास किया। जिससे दोनों ही गिर पड़ीं। यह देख अन्य छात्राएं चीख पड़ी।
चलती ट्रेन से गिरीं दो छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
उसी कोच में मौजूद उनके सहपाठियों ने बताया कि तत्काल ट्रेन की चेन खींचकर रोका गया। छात्र-छात्राओं के अलावा सैकड़ों यात्री घटना स्थल पहुंचे दोनों छात्राओं को रेल ट्रैक से हटाकर बाहर किया गया। तब तक श्वेता की मौत हो चुकी थी लेकिन शब्बों की सांस चलने पर पुलिस व अन्य को जानकारी दी गई।