फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Power remained out for five hours in Civil Lines.

Chitrakoot News: सिविल लाइन में पांच घंटे गुल रही बिजली

Sun, 25 Oct 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 25 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Power remained out for five hours in Civil Lines.
फोटो 25 सीकेटीपी 30 सिविल लाइंस मोहल्ला ​स्थित हाईवे का दृश्य। संवाद
चित्रकूट। सिविल लाइन में रविवार को लोगों को पांच घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। नेशनल हाईवे पर अंधेरा छा गया और जनजीवन प्रभावित हुआ। बिजली गुल होने से व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी हुई।
दिवाली के मद्देनजर सिविल लाइन में सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। पुराने बिजली उपकरणों को बदलने और पेड़ों की डालियों की छंटाई का काम चल रहा है। बिजली न रहने से स्थानीय व्यापार भी प्रभावित हुआ। व्यापारी पप्पू, राहुल और बालकृष्ण ने बताया कि पांच घंटे तक बिजली न आने से दुकानों में काम ठप रहा।
विज्ञापन

ग्राहकों को भी बिना खरीदारी के लौटना पड़ा। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि सुंदरीकरण और रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed