फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के सिर चढ़कर बोला रोमांच, हर पल के साथ बढ़ा मैच जीतने का जुनून

Sun, 22 Sep 2019 09:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Sep 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
some images from the first day of  hockey National Championship in Kanpur
बॉल छीनने की कोशिश करते टीम के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के ग्रीनपार्क में पहली बार हो रही 5ए साइड हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड ने एकतरफा रोमांचक मुकाबले में ओडिसा को हराया महिला वर्ग में झारखंड की टीम ने एकतरफा मुकाबले में ओडिसा की टीम को 7-3 से हरा दिया। झारखंड टीम की तरफ से तीसरे मिनट में बेटिन ने पहला गोल किया। 10वें मिनट में ओडिसा की दीप्ति ने पहला गोल किया। 11वें मिनट में झारखंड की दीपिका ने दूसरा गोल, 12वें मिनट में फिर बेटिन ने तीसरा गोल किया।


 
some images from the first day of  hockey National Championship in Kanpur
बॉल पर काबू पाने की कोशिश में खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
12वें मिनट पर ही ओडिसा की खुशबू ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया। इसके बाद 15वें व 17वें मिनट पर झारखंड की दीपिका ने लगातार दो गोल मारे। 19वें मिनट पर झारखंड की ब्यूटी ने छठवां गोल किया और 20वें मिनट में विराजनी इक्का ने सातवां गोल किया। आखिरी पलों में 20वें मिनट पर ही ओडिसा की कप्तान अस्मिता ने अपनी टीम की तरफ से तीसरा गोल किया।

 
some images from the first day of  hockey National Championship in Kanpur
बॉल के लिए भिड़ते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
काजल की हैट्रिक से पंजाब जीता
महिला वर्ग में पंजाब टीम की काजल ने लगातार चार गोल कर हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 5-3 के अंतर से हरा दिया। खेल के पहले मिनट में ही काजल ने पहला गोल किया। इसके बाद पांचवें मिनट, 11वें मिनट और 13वें मिनट में लगातार काजल ने तीन गोल और किए। 17वें मिनट पर तमिलनाडु की पैट्रिका एस व रूबी श्री एन ने एक-एक गोल किया। 19वें मिनट में तमिलनाडु की रूबी ने तीसरा गोल किया। 20वें मिनट पर पंजाब की नवनीत कौर ने पांचवां गोल किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
some images from the first day of  hockey National Championship in Kanpur
बॉल छीनने की कोशिश करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा ने कर्नाटक को 3-1 से हराया
महिला वर्ग में हरियाणा की टीम ने 3-1 से कर्नाटक को हरा दिया। हरियाणा की अन्नू ने सातवें मिनट पर पहला गोल व 11वें मिनट पर दूसरा गोल किया। इसके बाद 14वें मिनट पर दीपिका ने तीसरा गोल किया। 14वें मिनट परकर्नाटक की कुर्तिका एसपी ने पहला गोल किया।

 
विज्ञापन
some images from the first day of  hockey National Championship in Kanpur
गोल की ओर बढ़ता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
नोएल डोकनो की हैट्रिक से झारखंड जीता
झारखंड के नोएल डोकनो की हैट्रिक से ओडिसा की टीम 3-2 से हार गई। ओडिसा के प्रसाद खुजूर ने चौथे मिनट पर पहला गोल किया। झारखंड के नोएल डोकनो ने छठवें मिनट, सातवें मिनट व 12वें मिनट पर लगातार तीन गोल मारे। इसके बाद 14वें मिनट पर ओडिसा के राहुल इक्का ने दूसरा गोल किया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed