फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी का ये सिपाही करेगा अमित शाह से मुलाकात, कभी था अखिलेश यादव का खास, गलियारों में ये चर्चा

Fri, 12 Apr 2019 09:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Apr 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
soldier of rahul gandhi meet with amit shah before lok sabha election 2019
अमित शाह-राहुल गांधी (फाइल फोटो)
भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज यूपी के कानपुर में अपना दरबार सजायेंगे। सूत्रों की माने तों इस दरबार में राहुल गांधी की सेना का एक खास सिपाही भी नजर आएगा। खुद को राहुल गांधी की सेना का सिपाही बताने वाला ये खिलाड़ी कभी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बेहद करीबी माना जाता था। अब राजनीतिक गलियारों में कुछ और ही सुगबुगाहट चल रही है।



 
 
soldier of rahul gandhi meet with amit shah before lok sabha election 2019
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, अमित शाह, पीएम मोदी
कानपुर की गोविंद नगर एवं किदवई नगर विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक रहे अजय कपूर फिर से नौकरी की तलाश में काफी तेजी से लग गए हैं। मजे की बात यह है कि वे न तो चुनाव लड़ रहे हैं ना किसी चुनावी प्रचार में दिख रहे हैं, इसके बावजूद पूरे शहर में वह चर्चा का विषय बने हुए हैं। अजय कपूर को लेकर लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं।

 
soldier of rahul gandhi meet with amit shah before lok sabha election 2019
खुद को राहुल की सेना का सिपाही बताने वाले पूर्व विधायक अजय कूपर एवं राहुल गांधी
सवाल किया जा रहा है कि कपूर किसी और पार्टी में जाने की तैयारी तो नहीं कर रहे। हालांकि उनका साफ कहना है कि वह राहुल गांधी के सच्चे सिपाही हैं। इस बार लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही अजय कपूर कांग्रेस से अपनी दावेदारी को लेकर दिन- रात सक्रिय रहे। जब श्रीप्रकाश का नाम प्रत्याशी के रूप में घोषित हो गया तब भी उनकी सक्रियता बनी रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
soldier of rahul gandhi meet with amit shah before lok sabha election 2019
अजय कपूर एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
तब कहा जाने लगा था कि अजय के संबंध सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी काफी अच्छे हैं। कुछ समय बाद सपा ने भी महानगर से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बावजूद अजय कपूर की सक्रियता कम नहीं हुई। अब उनका रुख क्या होगा, यह सबके लिए चर्चा का विषय है। अजय कपूर मजाक वाले लहजे में कहते हैं कि ज्योतिषी ने उन्हें बताया है कि 2019 में उनकी नौकरी पक्की है।

 
विज्ञापन
soldier of rahul gandhi meet with amit shah before lok sabha election 2019
अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
इससे कयास लगाया जा रहा है कि वह कोई बड़ा गेम खेलने वाले हैं। उनकी यह बात और चौंकाने वाली है कि वह 15 अप्रैल को अपने समर्थकों के साथ बड़ी बैठक भी करने जा रहे हैं। मजे की बात यह है कि यह बैठक राजनीतिक नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि 13 अप्रैल को जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यहां आएंगे तो अजय कपूर की उनसे भी मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात के क्या मायने हैं, यह उसी दिन पता चल पाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed