फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साक्षी महाराज के बयान 'वोट न देने वालों को लगेगा पाप' ने बढ़ाई मुसीबत, एक और मुकदमा दर्ज

Fri, 12 Apr 2019 08:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Apr 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj statement before lok sabha elections 2019
उन्नाव में जनसभा को संबोधित करते साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीतिक गालियारों में हलचल मचा दी है। अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान साक्षी महाराज ने कुछ ऐसा कहा जिससे यूपी में भूचाल आ सकता है। आपको बता दें कि साक्षी महाराज के इस बयान को लेकर उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। साक्षी महाराज पर आचार संहित के उल्लंघन का यह दूसरा मामला है।
sakshi maharaj statement before lok sabha elections 2019
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
साक्षी महाराज ने वोट मांगते हुए मतदाताओं को डराते हुए कहा मैं सन्यासी हूं, आपके दरवाजे भीख मांगने आया हूं। अगर एक सन्यासी को मना किया तो इसमें आपका ही नुकसान है। साक्षी महाराज ने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि ये मैं नहीं कह रहा हूं।

 
sakshi maharaj statement before lok sabha elections 2019
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
ये तो शास्त्रों में लिखा हुआ है। अगर आप मांगने वाले की इच्छा पूरी नहीं करते हैं तो आप पाप के भागीदार होते हैं। इतना ही नहीं साक्षी महाराज ने कहा मैं आपकी गृहस्थी के सभी पुण्य भी ले जाऊंगा और अपने पाप आपको दे जाऊंगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sakshi maharaj statement before lok sabha elections 2019
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
यह पहली बार नहीं है जब साक्षी महाराज ने कोई विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वो राम मंदिर, प्रियंका गांधी पर भी अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं लेकिन यह समय कुछ और है। यूपी ही नहीं पूरे देश में लोकसभा चुनाव 2019 अपने चरम पर है।

 
विज्ञापन
sakshi maharaj statement before lok sabha elections 2019
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में साक्षी महाराज के ये बोल भाजपा को जीत दिलवाते हैं या उन्हें हार का सामना करना पड़ता है ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन साक्षी महाराज चुनाव में दो-दो हाथ करने के लिए एकदम तैयार हैं। यूपी की उन्नाव सीट पर 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है। 27 अप्रैल तक सभी राजनीतिक दल अपना प्रचार कर सकते हैं। इसके बाद प्रचार पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed