Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फांसी लगाने से पहले सिपाही ने अपनी डायरी में लिखा- यार क्या जिंदगी थी...तू जो आ गया, बाय-बाय लव यू...

Sun, 19 Jul 2020 08:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Jul 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Soldier committed suicide after video call to girlfriend in kanpur up
सिपाही ने फांसी लगाई - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नौबस्ता थाने के सिपाही ने शुक्रवार रात प्रेमिका को वीडियो कॉल कर कमरे में फांसी लगा ली। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने मौके से उसके मोबाइल व डायरी को कब्जे में लिया।



 
Trending Videos
Soldier committed suicide after video call to girlfriend in kanpur up
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डायरी में विकास ने लिखा था कि जब मेरी जिंदगी के वो आखिरी पल, सेकेंड होंगे तो रो रहा होऊंगा और रोते, रोते, रोते किसी से कुछ नहीं कहूंगा। बस हंस रहा होऊंगा और मन में यही चल रहा होगा कि यार क्या जिंदगी थी...तू जो आ गया। ये वो शब्द हैं, जो विकास ने आखिरी बार मरने से पहले अपनी डायरी में लिखे थे। अंत में विकास ने लिखा था बाय, बाय...लव यू एवरीवन।

 
Soldier committed suicide after video call to girlfriend in kanpur up
पूछताछ करती महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से आगरा निवासी वर्ष 2018 बैच के सिपाही विकास सोनी (24) नौबस्ता थाने में इंस्पेक्टर के हमराह थे। पांच दिन पहले विकास थाने के पीछे रहने वाले प्रमोद कुमार गौतम के मकान में किराये पर रहने आए थे। थाना प्रभारी आशीष शुक्ला ने बताया कि सुबह नौ बजे जब विकास थाने पर नहीं पहुंचे तो उन्हें कई फोन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Soldier committed suicide after video call to girlfriend in kanpur up
मौके पर मौजूद पुलिस व क्षेत्रीय लोग - फोटो : अमर उजाला
जवाब न मिलने पर थाने से सिपाही उसके कमरे पर भेजा गया। विकास का शव पंखे के कुंडे के सहारे चादर से लटका मिला। मोबाइल उसके शव के ठीक सामने खिड़की पर इस तरह से रखा था, जिससे पुलिस को आशंका हुई कि विकास ने वीडियो कॉल कर फांसी लगाई।
विज्ञापन
Soldier committed suicide after video call to girlfriend in kanpur up
सिपाही ने फांसी लगाई - फोटो : अमर उजाला
विकास तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। घटना की जानकारी पर एसएसपी दिनेश कुमार पी भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। आगरा से परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed