फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महोबा कांड: मुख्य आरोपी आईपीएस से पूछताछ नहीं कर सकी एसआईटी, वकील का दावा मणिलाल कोरोना से ग्रसित

Sat, 26 Sep 2020 11:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 26 Sep 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
SIT could not interrogate main accused IPS, lawyer claims Manilal Corona positive
मणिलाल पाटीदार आईपीएस - फोटो : amar ujala
महोबा में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड के मुख्य आरोपी तत्कालीन महोबा एसपी आईपीएस मणिलाल पाटीदार से अब तक पूछताछ नहीं हो सकी है। उनके वकील का दावा है कि आरोपी आईपीएस कोरोना ग्रसित हैं। इससे जांच प्रभावित हो रही है। खुलासा भी तमाशा बनकर रह गया है। 


 
SIT could not interrogate main accused IPS, lawyer claims Manilal Corona positive
इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इंद्रकांत ने सात सितंबर को वीडियो वायरल कर मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये उगाही मांगने का आरोप लगाया था। ये भी कहा था कि अगर मेरी हत्या होती है तो मणिलाल ही जिम्मेदार होंगे। दूसरे दिन यानी आठ सितंबर को इंद्रकांत को गोली लग गई थी। मामले में मणिलाल को मुख्य आरोपी बनाया गया था। तब से अब तक मणिलाल से पुलिस और एसआईटी पूछताछ नहीं कर सकी है।

 
SIT could not interrogate main accused IPS, lawyer claims Manilal Corona positive
इंद्रकांत त्रिपाठी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश का कहना है कि मणिलाल की तरफ से उनके वकील ने पक्ष रखा था। इसमें उनका कहना था कि मणिलाल को कोरोना हो गया है। इस कारण वह नहीं आ सके। अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो जांच में ही पता चलेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
SIT could not interrogate main accused IPS, lawyer claims Manilal Corona positive
गोली लगने से पहले इंद्रकांत का फेसबुक पोस्ट - फोटो : amar ujala
मगर मुख्य आरोपी से पूछताछ न होना। थानेदार का जेल न जाना और अन्य दोनों आरोपियों को जेल भेज देना कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि एसआईटी की जांच और मामले की विवेचना अभी जारी है। जो तथ्य सामने आएंगे उनको शामिल किया जाएगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
SIT could not interrogate main accused IPS, lawyer claims Manilal Corona positive
छावनी बना महोबा - फोटो : amar ujala
फायदा उठा रहा आरोपी आईपीएस
मुख्य आरोपी आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर अभी तक पुलिस की सख्ती नहीं दिखी है। वहीं कोरोना होने का दावा कर आरोपी फायदा उठा रहा है। सूत्रों के मुताबिक जितना देर वो पुलिस के सामने आने में कर रहा है, उतने समय में वो खुद को बचाने के प्रयास में लगा है। कई बड़े अधिकारियों व सफेदपोश से भी मदद मांग रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed