फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur: श्याम नगर गोलीकांड में आरोपी बोला- दरोगा को करो निलंबित, डीसीपी ने दिखाया फर्जी आदेश तब फायरिंग रोकी

Mon, 20 Jun 2022 10:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Jun 2022 10:12 AM IST
विज्ञापन
Shyam Nagar shooting in kanpur news, crime in kanpur
श्याम नगर गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में श्याम नगर गोलीकांड में जो दरोगा विवाद की सूचना पर पहुंचा था राजकुमार दुबे उसके निलंबन पर अड़ गया। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने समझदारी दिखाई। दरोगा का फर्जी निलंबन किया और कागज आरोपी को व्हाट्सएप किया, जिसके बाद आरोपी ने डीसीपी को घर के भीतर बुलाया और हथियार डालकर सरेंडर कर दिया।



डीसीपी से आरोपी बोला कि मेरी शिकायत पर पुलिस इतनी जल्द नहीं आती। जब बहू ने फोन किया तो दरोगा तुरंत आ गया जबकि बेटे-बहू ही मुझे प्रताड़ित करते हैं। इस पर डीसीपी ने कहा कि पहले फायरिंग बंद करो। जो शिकायत होगी उसकी सुनवाई कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। मगर राजकुमार दुबे नहीं माना। वह बोला पहले उस दरोगा को निलंबित करो जो मेरे दरवाजे पर आया।

Shyam Nagar shooting in kanpur news, crime in kanpur
श्याम नगर गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ने उसकी मांग स्वीकार की। कथित तौर पर एक निलंबन का आदेश तैयार कराया। उसको बताया कि दरोगा निलंबित कर दिया गया है। विश्वास करने के लिए आरके दुबे ने कागज व्हाट्सएप पर मंगवाया। तब उसको यकीन हुआ। तब उसने फायरिंग रोकी।
Shyam Nagar shooting in kanpur news, crime in kanpur
श्याम नगर गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला
कई घंटे तक ले सकता था मोर्चा 
डीसीपी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने 40 के आसपास खोखे बरामद किए हैं। आसपास के घरों से छर्रे भी मिले हैं। जो जांच के लिए भेजे गए हैं। आरोपी के हाथों का केमिकल से सैंपल लिया गया है, ताकि जांच रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा कि उसने गोलियां दागीं थीं। उसके घर से करीब 50 कारतूस बरामद हुए। करीब चालीस राउंड वह फायर कर चुका था। हैरानी की बात ये है कि आखिर इतने कारतूस उसने क्यों इकट्ठा कर रखे थे। इसकी भी जांच की जा रही है। इस बंदूक के अलावा उसके पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर होने की बात सामने आई है लेकिन बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shyam Nagar shooting in kanpur news, crime in kanpur
श्याम नगर गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी बोले, बात बात पर करता था फायरिंग
पड़ोसियों ने बताया कि कई बार आरके दुबे इस तरह की हरकतें कर चुका है। कई साल पहले एक पड़ोसी से उसका विवाद हो गया था। आरोप है कि तब भी उसने फायरिंग की थी, जिसमें सुधाकर श्रीवास्तव नाम के शख्स को गोली लगी थी। गोलीकांड की जानकारी होने पर सुधाकर भी मौके पर पहुंच गया। उसने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
Shyam Nagar shooting in kanpur news, crime in kanpur
श्याम नगर गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला
एक बार छत से कूद चुका है
परिजनों ने बताया कि 2003 में आरके दुबे छत से कूद गया था। काफी चोट आई थी लेकिन जान बच गई थी। जब शेयर मार्केट का काम बंद हुआ था तब से वह तनाव में था। बेटे-बहू से पैसों, व रहने आदि को लेकर विवाद होता था, इसलिए वह और तनाव में होता गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed