फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जय बाजपेई की पत्नी श्वेता पुलिस पर भड़की, बोली-विकास दुबे को पैसे दिए तो उसके सबूत कहां हैं...

Mon, 07 Sep 2020 12:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 07 Sep 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Shweta, wife of Jai Bajpai, lashed out at the police
जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के बाद विकास दुबे के एनकाउंटर और उससे आर्थिक संबंधों में जेल गए जय बाजपेई की संपत्तियों की जब्ती के दौरान उसकी पत्नी श्वेता खुलकर मीडिया के सामने आई। इस कार्रवाई पर पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए शिकायत करने वाले अधिवक्ता सौरभ भदौरिया को ही कठघरे में खड़ा कर दिया।


 
Shweta, wife of Jai Bajpai, lashed out at the police
जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
पुलिस-प्रशासन की टीमों के सामने घर के बाहर खड़ी श्वेता ने कहा, अब तक कोई यह साक्ष्य नहीं प्रस्तुत कर पाया है कि संपत्ति गलत धन से अर्जित की गई है। मेरे पति को जब जेल भेजा जा रहा था, उस समय मैं बात करने की स्थिति में नहीं थी।

 
Shweta, wife of Jai Bajpai, lashed out at the police
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
बुरा सबने बताया, भलाई देखी न गई
श्वेता ने कहा कि इस मोहल्ले में मैंने कभी भी अपने सिर से पल्लू नहीं हटाया। लेकिन, यहां के लोगों को हम खटकते रहे। यही वजह है कि आज हम बेघर होकर सड़क पर खड़े चिल्ला रहे हैं। इसी मोहल्ले के लोग हैं, जिन्होंने मेरे पति को बुरा इंसान बता दिया, लेकिन यह किसी ने नहीं बताया कि कई ऐसे मौके आए, जब वही इनकी मदद के लिए आगे आए। इन लोगों की सोच ने हमारा जीवन बर्बाद कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta, wife of Jai Bajpai, lashed out at the police
विकास दुबे: जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
विकास को पैसे दिए तो साक्ष्य कहां हैं
श्वेता ने उन आरोपों को खारिज किया, जिसमें कहा गया है कि जय ने विकास दुबे की आर्थिक मदद की। सवाल किया कि किसी के पास विकास को मदद करने के साक्ष्य हैं तो बताएं। श्वेता ने कहा कि जैसे शिकायत करने वाला वकील पड़ोसी हैं, उसी तरह विकास दुबे के रिश्तेदार भी पड़ोस में रहते हैं। वह उन्हीं के यहां आता-जाता था।

 
विज्ञापन
Shweta, wife of Jai Bajpai, lashed out at the police
जय बाजपेयी पत्नी श्वेता एवं विकास दुबे - फोटो : amar ujala
उठाए सवाल, सौरभ पर गैंगस्टर क्यों नहीं
श्वेता ने आरोप लगाया कि उसके परिवार को इस हाल में पहुंचाने का जिम्मेदार अधिवक्ता सौरभ भदौरिया है। बोली उसके खिलाफ भी चार-पांच मुकदमे हैं। सवाल किया कि उसे गैंगस्टर क्यों नहीं घोषित किया जाता। वह अफसरों के सामने झूठे साक्ष्य प्रस्तुत कर रहा है। उसकी सारी बात मानी जा रही हैं। वह सुरक्षा के लिए यह हरकतें कर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed