फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयपुर हत्याकांड: श्वेता का सिम हत्यारोपी के घर से बरामद, मांगी गई थी 30 लाख की फिरौती, हुआ खुलासा

Mon, 13 Jan 2020 01:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 13 Jan 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Shweta's SIM recovered from the killer's house, a ransom of 30 lakh was sought
jaipur mother and son murder case - फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया
जयपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर रविवार को श्वेता तिवारी का सिम कार्ड बरामद कर लिया है। उनका मोबाइल अभी तक नहीं मिला है।  रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों को घटनास्थल से लेकर उनके घरों तक लेकर जा चुकी है।


 
Shweta's SIM recovered from the killer's house, a ransom of 30 lakh was sought
jaipur mother and son murder case - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पुलिस और साक्ष्य जुटाने के लिए हत्यारोपियों को सात दिन की रिमांड बढ़ाने की अर्जी कोर्ट में देगी। सर्वोदय नगर की मूल निवासी श्वेता तिवारी (32) की जयपुर के प्रताप नगर स्थित यूनिक टॉवर अपार्टमेंट में स्थित उनके फ्लैट में मंगलवार को हत्या कर दी गई थी।

 
Shweta's SIM recovered from the killer's house, a ransom of 30 lakh was sought
jaipur mother and son murder case - फोटो : अमर उजाला
उनके 21 महीने के बेटे श्रीयम का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। उसका शव बुधवार को मिला था। दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने श्वेता के पति रोहित व उसके दोस्त सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दो दिन से दोनों हत्यारोपी पुलिस की कस्टडी रिमांड पर हैं। जयपुर पूर्वी के डीसीपी डॉ. राहुल जैन ने बताया कि रविवार को हत्यारोपी सौरभ के घर से श्वेता का सिम कार्ड बरामद किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta's SIM recovered from the killer's house, a ransom of 30 lakh was sought
jaipur mother and son murder case - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद सौरभ ने इसी सिम को नए मोबाइल में डालकर पहले रोहित को कॉल की थी और फिर इसी नंबर से मैसेज कर 30 लाख की फिरौती मांगी थी। डीसीपी ने बताया कि श्वेता के मोबाइल को सौरभ ने फेंक दिया था। अभी तक वह नहीं मिला है। वहीं सोमवार को दोनों की रिमांड अवधि खत्म हो रही है। ऐसे में पुलिस रिमांड बढ़ाने के लिए सोमवार को कोर्ट में अर्जी देगी।

 
विज्ञापन
Shweta's SIM recovered from the killer's house, a ransom of 30 lakh was sought
श्रीयम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुंह बंद रखने को 5 लाख देने का था वादा 
डीसीपी डॉ. राहुल जैन ने बताया कि रविवार को पूछताछ में सौरभ ने बताया कि बीस हजार रुपये के अलावा पांच लाख रुपये और रोहित ने देने की बात कही थी।  रोहित को आशंका थी कि पुलिस सौरभ तक जरूर पहुंचेगी इसलिए उसने सौरभ से कहा था कि अगर पुलिस पकड़ती है, तो वह उसका नाम न ले। इसके एवज में पांच लाख रुपये देगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed