यूपी के कानपुर में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर युवोत्सव में युवाओं के बीच रंग से सराबोर दिखे। उन्होंने कानपुर को स्वच्छ शहर बनाने के लिए युवाओं को आगे आने की प्रेरणा दी।
श्री श्री रविशंकर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने के लिए सभी लोग राजी हैं। राम मंदिर में आपसी सहमति बनाने की उनकी पहल को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। मंदिर कैसे बने, बस इसका रास्ता निकालना है। इसके लिए वह सभी पक्षों से मुलाकात करेंगे।
गौतम बुद्ध, राम और श्रीकृष्ण की धरती उत्तर प्रदेश में सौहार्द और अध्यात्म के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। रविशंकर ने कहा कि वह देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर काबिज विशाखापट्टनम से करीब आठ साल बाद कानपुर आए हैं।
विशाखापट्टनम देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर है। शहर आने पर उन्होंने सबसे पहले यहां की महापौर (प्रमिला पांडेय) से मुलाकात की। इस दौरान महापौर से शहर को विशाखापट्टनम की तरह स्वच्छ बनाने की बात कही है।