दाेपहर में घर के बाहर खड़े थे बुजुर्ग दंपति, तभी हुअा कुछ एेसा कांप गई देखने वालाें की रूह
रतनलाल नगर स्थित पर्यावरण पार्क के सामने रहने वाले सतनाम मुंजवानी (60) की पी.रोड में जनरल मर्चेंट की दुकान है। सोमवार दोपहर सतनाम पत्नी गौरी के साथ घर के दरवाजे पर खड़े थे। तभी मधुमक्खियों के एक झुंड ने उनपर हमला हमला कर दिया। दंपति के शोर मचाने पर पड़ोसी कंबल लेकर दौड़े तो मधुमक्खिां उन्हें भी काटने लगीं। इससे भगदड़ मच गई।
आनन-फानन में पड़ोसियों ने कंडा जलाया जिसके धुएं से मधुमक्खियां भागने लगीं। हमले में अचेत हुए दंपति को मोहल्ले वाले पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सतनाम को मृत घोषित कर दिया। वहीं गौरी को रिश्तेदारों ने पीपीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
दंपति को शिकार बनाने के बाद मधुमक्खियों का झुंड क्षेत्र में ही मंडराता रहा। जो भी खुले में मिला उसे काट लिया। सतनाम की मौत की सूचना पर उनके घर पहुंचीं पार्षद विधि राजपाल व उनके पिता आनंद राजपाल को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। मधुमक्खियों के हमले से हुई मौत से मोहल्ले वालों में दहशत फैल गई है।