{"_id":"5cb848d4bdec22144855b044","slug":"shoe-flung-on-gvl-narasimha-during-bjp-press-conference-dr-shakti-bhargava-lok-sabha-chunav-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'विवादों का भार्गव': इस वजह से पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, पैसा इतना कि खुद को भी पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'विवादों का भार्गव': इस वजह से पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, पैसा इतना कि खुद को भी पता नहीं
Thu, 18 Apr 2019 04:51 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Apr 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
शक्ति भार्गव
भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरिष्ठ नेता जीवीएल नरसिम्हा राव पर जूता फेंकने वाले शक्ति भार्गव का विवादों से गहरा और पुराना नाता रहा है। इस जूता कांड के बाद राजनीतिक गलियारों के साथ ही पूरे देश में हलचल का माहौल हो गया। हर कोई यह जानने को आतुर है कि आखिर भार्गव ने ऐसा क्यों किया और भार्गव कौन है। भार्गव से पूछताछ जारी है। आपको बता दें कि भार्गव अपनी कारगुजारियों के कारण कई बार सुर्खियों में रह चुका है। कुछ मामले और खुलासे...
आयकर विभाग के छापों में हुए थे कई खुलासे
भार्गव कानपुर स्थित एक हॉस्पिटल का मालिक है। दिसंबर 2018 में आयकर विभाग की टीम ने भार्गव के घर व कई ठिकानों पर छापा मारा था। इनका रियल एस्टेट का भी कारोबार है। भार्गव ने एक कंपनी में करीब आठ करोड़ रुपये का निवेश किया था लेकिन आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान भार्गव यह नहीं बता सके कि इस रकम का स्रोत क्या है।

पिता ने भार्गव व उनकी पत्नी पर लगाया था आरोप
शक्ति भार्गव
मां और भाई-बहन के साथ चल रहा है केस
इन्होंने इतनी रकम किस तरह से जुटाई है इसका खुलास नहीं हो सका। एक साल पहले हॉस्पिटल में आयकर का छापा पड़ा था। करोड़ों रुपये की अनियमितताएं सामने आई थीं। सवा लाख रुपये के पुराने नोट भी मिले थे। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई थी।
शक्ति भार्गव अपनी मां, भाई और बहन से मुकदमा लड़ रहे हैं। उनके घर में पारिवारिक कलह की अपनी-अलग ही कहानी है। पिता ने भार्गव व उनकी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। बीआईसी की 500 करोड़ की संपत्ति खरीद का मामला भी विवादों में रहा था जिसका मुकदमा अभी भी चल रहा है।

फेसबुक पर कई बार हो चुका है ट्रोल
सोशल मीडिया पर की गई इनकी पोस्ट पर लोगों ने कई बार खरी-खोटी सुनाई है। अपने फेसबुक अकाउंट पर एक शीर्षक से कई सीरीज में लिखने वाले इस डॉक्टर ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। डॉक्टर भार्गव द्वारा की गई पोस्ट से कई बार उन्हें ट्रोल होना पड़ा है। ये ट्रोलिंग इस कदर तक रही कि भार्गव को अपशब्द भी सुनने पड़े।
भार्गव है सरकार से गुस्सा
भार्गव का आरोप है कि सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई है। उन्होंने लिखा था, 'पिछले तीन सालों में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) के 14 कर्मचारियों ने आत्महत्या की है। नमो ने 2014 में कहा- ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। नमो ने 2019 में कहा- सरकार के अंदर भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई आवाज नहीं है।'

मानसिक स्थिति ठीक नहीं है डॉ. भार्गव की
डॉ. शक्ति भार्गव कानपुर में भार्गव अस्पताल चलाते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने मां और भाई को बंगले से हटाकर कब्जा किया। कहा जा रहा है कि शक्ति भार्गव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अस्पताल को गिरवी रखकर ब्रिटेन में संपत्ति खरीदने की बात भी कही जा रही है। मां दया भार्गव के नाम पर तीन बंगले खरीदे। इनके यहां आयकर का छापा भी पड़ चुका है।