फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Violence: व्हाट्सएप चैट से चौंकाने वाला खुलासा, बवाल पर मना रहे थे जश्न, दूसरे शहरवासियों को भी उकसाया

Thu, 16 Jun 2022 07:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Jun 2022 07:08 AM IST
सार

कानपुर हिंसा की जांच में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब गिरफ्तार कर भेजे गए आरोपियों के व्हाट्सएप चैट से अहम जानकारियां मिली हैं। शहर में बवाल होने के बाद आरोपी अन्य शहर के लोगों से बोले थे कि तुम्हारे जिले में कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
Shocking disclosure from WhatsApp chat in Kanpur violence case, accused celebrated the violence, provoked other city residents too
पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला

कानपुर हिंसा और बवाल में पकड़े गए आरोपियों के व्हाट्सएप चैट से कई बड़े खुलासे हुए हैं। बवाल के बाद आरोपियों ने आसपास के जिलों के रहने वाले अपने परिचितों को कई तरह के मैसेज भेजे थे, जिसमें लिखा गया था कि तुम लोग कुछ नहीं कर पाए और कानपुर में इतना बड़ा बवाल हो गया। एक तरह से यह आरोपी बवाल के बाद जश्न मना रहे थे और अन्य लोगों को भड़का रहे थे। 



बवाल में पुलिस अब तक 57 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। कमिश्नरी के एक पुलिस अफसर ने बताया कि इन आरोपियों के मोबाइल को खंगाला गया। व्हाट्सएप चैट भी देखी गई, जिसमें इसकी पुष्टि हुई।  उधर एसआईटी के कुछ अफसर शातिर अपराधियों की भूमिका बवाल में तलाश रहे हैं। जानकारी मिली है कि आईएस-273 गैंग के अपराधियों ने आठ-दस असलहे बवाल के लिए मुहैया कराए थे। इसमें असलहा तस्कर बाबर का नाम सामने आ रहा है। उसकी भी भूमिका जांची जा रही है। 

Shocking disclosure from WhatsApp chat in Kanpur violence case, accused celebrated the violence, provoked other city residents too
घटनास्थल पर रूट मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दुनिया में देश की छवि खराब करना चाहते थे
एसआईटी ने आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए जो प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया था। उसमें दावा किया कि हयात एंड कंपनी ने भारत की छवि दुनिया में खराब करने की मंशा से हिंसा कराई, क्योंकि उस दिन शहर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मौजूदगी थी। वह बवाल के जरिये देश भर को संदेश देना चाहते थे कि एक बयान पर किस तरह का बवाल कर सकते हैं। यह भी कहा गया कि बवाल के बाद ही अलग-अलग हिस्सों में हिंसा भड़की और विदेश तक इसकी चर्चा होने लगी।

Shocking disclosure from WhatsApp chat in Kanpur violence case, accused celebrated the violence, provoked other city residents too
केडीए ने बिल्डिंग्स कीं सील - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के सिर फोड़ा सील इमारतों में निर्माण का ठीकरा 
केडीए ने सील इमारतों में अवैध निर्माणों के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। परेड सहित विभिन्न मोहल्लों में केडीए की तरफ से अवैध निर्माण करने पर नोटिस देने या सील करने के बावजूद निर्माण पूरे हो गए। पुलिस इसके लिए केडीए को जिम्मेदार ठहरा रही है, जबकि केडीए के विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला का कहना है कि नोटिस या सील के बाद भी निर्माण रुकवाना पुलिस का काम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shocking disclosure from WhatsApp chat in Kanpur violence case, accused celebrated the violence, provoked other city residents too
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कानपुर हिंसा में शुक्लागंज के तीन युवकों की चर्चा
कानपुर बवाल में शामिल रहे शुक्लागंज के तीन और युवकों के नाम चर्चा में आए हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि गंगाघाट पुलिस नहीं कर रही है। सूत्रों के अनुसार गंगानगर निवासी मो. शफीक के अलावा गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मिश्रित इलाके में रहने वाले पप्पू, रिजवान और रेहान के नाम भी कानपुर हिंसा में आए है। इसमें शफीक पहले से ही जेल में है। सोशल मीडिया पर भी इस बात की चर्चा जोरों पर रही। प्रभारी कोतवाली गंगाघाट राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस तरह के किसी नाम की सूचना उनके पास नहीं है और न ही कानपुर पुलिस ने दी है। 

विज्ञापन
Shocking disclosure from WhatsApp chat in Kanpur violence case, accused celebrated the violence, provoked other city residents too
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के व्हाट्सएप अकाउंट खंगालने पर पता चला कि वह भाजपा की पूर्व प्रवक्ता के बयान को लेकर व्हाट्सएप पर नफरत फैलाने में लगे हुए थे। यही नहीं, भारत बंद कराने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान भी चला रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed