{"_id":"595bd8c74f1c1be2548b484f","slug":"shivsena-in-support-of-revolver-rani-varsha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘रिवॉल्वर रानी’ को शिवसेना का समर्थन, ब्वॉयफ्रेंड के जेल से छूटते ही बोली- ‘उठा लूंगी पिस्तौल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रिवॉल्वर रानी’ को शिवसेना का समर्थन, ब्वॉयफ्रेंड के जेल से छूटते ही बोली- ‘उठा लूंगी पिस्तौल’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
रिवॉल्वर रानी वर्षा के मामले में आया नया मोड़
देश-विदेश में चर्चा बटोर चुकी हमीरपुर की ‘रिवॉल्वर रानी’ वर्षा के मामले में नया मोड़ आ गया है। वर्षा को अब शिवसेना का समर्थन मिल चुका है। जिसके बाद अब उसकी सारी परेशानियां खत्म होती दिखाई दे रही हैं। शिवसेना ने मंगलवार को ‘रिवॉल्वर रानी’ वर्षा के ब्वॉयफ्रेंड अशोक की जमानत लेकर उसे जेल से बाहर निकलाने के बाद वर्षा को सौंप दिया।
Trending Videos
अशोक को जेल से छुड़ाकर लाती रिवॉल्वर रानी वर्षा
शिवसेना के प्रदेश उपप्रमुख रतन ब्रह्मचारी ने अशोक की जमानत कराने खासी पैरवी की। उसे जेल से बाहर निकलाने के बाद वर्षा को सौंप दिया। शिवसेना ने कहा कि दोनों की मर्जी से इनकी शादी जल्द ही कराई जाएगी। वहीं अशोक को देख वर्षा की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। वहीं अशोक खुशी से मुस्कुराता नजर आया। इस दौरान वर्षा ने कहा कि जेल के बाहर खड़ी हूं। अशोक को मंडप से उठाया था अब जेल से छुड़वा रही हूं। अगर अब उस पर किसी ने नजर डाली तो अब पिस्तौल भी उठा लूंगी।
रिवॉल्वर रानी वर्षा
सोमवार को परवाना में कमी के चलते बांदा निवासी रिवाल्वर रानी वर्षा के प्रेमी अशोक यादव की जमानत मंजूर होने के बावजूद उसकी रिहाई नहीं हो सकी थी। वहीं मंगलवार सुबह से ही शिवसेना के प्रदेश उपप्रमुख महंत रतन ब्रह्मचारी व अशोक की प्रेमिका अपने परिजनों के साथ अपने अधिवक्ता के बस्ते पर पहुंच गए। वकील के जरिए पनवाने की कमी को दुरस्त कराने में लगे रहे। जैसे ही शाम को आशोक जेल से रिहा हुआ। उसके इंतजार में खड़ी वर्षा की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिवॉल्वर रानी वर्षा और अशोक
वहीं उसने शिवसेना व मीडिया को उसे न्याय दिलाने में सहयोग करने पर धन्यवाद दिया। जेल में प्रेमी से मिलने के बाद वर्षा ने कहा कि वह 15 मई को भवानी गांव से मंडप से उठाकर प्रेमी अशोक को लाई थी। अब जेल से छुड़वाकर लिवा कर जा रही है। कहा कि अगर अब कोई उन लोगों के पीछे तो वह रिवाल्वर उठाने से नहीं हिचकेगी। साथ ही शिवसेना प्रदेश उप प्रमुख ने कहा कि जल्द ही दोनों की शादी मुख्यालय के किसी मंदिर से कराने की बात कही। बताते चलें कि अशोक को धोखाधड़ी और दहेज मांगने के मामले में जेल भेज दिया गया था। जिस लड़की के साथ अशोक की शादी हो रही थी उसी के घरवालों ने अशोक के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज का मामला दर्ज कराया था। वर्षा ने जब अशोक को मंडप से उठा लिया तो अशोक की शादी टूट गई थी और लड़कीवाले नाराज हो गए थे।
विज्ञापन
रिवॉल्वर रानी वर्षा शिवसेना पदाधिकारियों के साथ