इस भोली भाली सूरत पर मत जाएं, इस लड़की की करतूत जानेंगे तो रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये वही रिवॉल्वर रानी है जिसने असलहाधारियों के साथ एक बारात पर धावा बोल दिया था। दूल्हे की कनपटी पर तमंचा सटाकर इसी लड़की ने उसका अपहरण किया था। इस लड़की के बारे में कुछ बातें खास हैं जिनके बारे में शायद किसी को भी नहीं पता है।
बांदा में दूल्हे का पिस्तौल की नोक अपहरण करने वाली वर्षा की कहानी दिल से जुड़ी हुई है। उसका कहना है कि इश्क में हार हमें स्वीकार न थी। वर्षा का बीते एक साल से अशोक से चक्कर चल रहा था।
दोनो ने एक साथ जीने और मरने की कसमें खाई थी। मगर शादी किसी और करने की बात जब वर्षा को पता चली तो वह तिलमिला उठी। और अपनी सहेली और दोस्त केसाथ मिलकर साजिश रची।
वर्षा स्कार्पियो से आई उसे देखकर अशोक सकपका गया। उसके साथ जाने से मना किया । वर्षा ने रिवाल्वर निकाल कर उसकी कनपटी पर लगा दी।
दूल्हे को भगाकर वह अपने साथ बांदा ले गई थी। पुलिस ने उसे धर दबोचा। इस घटना केबाद से दुल्हन बनी लड़की के सारे अरमानों धूमिल हो गए। उसे समझ नहीं आ रहा था कि अचानक ये क्या हो गया। उधर पुलिस वर्षा से पूछताछ कर अशोक का पता लगा रही है।