‘रिवॉल्वर रानी’ केसः दूल्हे ने खोली जुबान, रो-रोकर होता जा रहा था बेहोश
मौदहा हमीरपुर कोतवाली में पुलिस हिरासत में दूल्हा अशोक यादव कभी रोता तो कभी बेहोश होकर जमीन पर गिर जाता। अशोक का कहना था कि मैं घबरा रहा हूं कुछ नहीं बोल पाऊंगा। पुलिस के सामने अशोक को रोता देख वर्षा बोली कि तुम घबरा क्यों रहे हो, साफ-साफ कह क्यों नहीं देते कि उस रात क्या हुआ था। पुलिस के मुताबिक बांदा में दोनों एक साथ काम करते थे तभी दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। पिछले सात सालों से दोनों का रिश्ता चल रहा था लेकिन बात शादी तक कभी नहीं पहुंच पाई।