{"_id":"5bb11179867a557fff73110f","slug":"shivpal-yadavs-statement-in-vivek-tiwari-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवेक तिवारी हत्याकांड: योगी सरकार पर हमलावर हुए शिवपाल, एससी-एसटी एक्ट पर कह दी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक तिवारी हत्याकांड: योगी सरकार पर हमलावर हुए शिवपाल, एससी-एसटी एक्ट पर कह दी ये बात
Mon, 01 Oct 2018 07:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 01 Oct 2018 07:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिवपाल यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव ने यूपी के उन्नाव जिले में योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि योगी सरकार में आम आदमी सुरक्षित नहीं है। राह चलते लोग पुलिस की गोली का शिकार हो रहे हैं। भाजपा सरकार में पुलिस हिंसात्मक हो गई है। जनता को न्याय दिलाने के लिए सेक्यूलर मोर्चा के कार्यकर्ता जल्द ही सड़कों पर उतरेंगे।
2 of 5
शिवपाल यादव
लखनऊ से कानपुर जाते समय सोहरामऊ के भल्लाफ फर्म पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव बीतेंद्र प्रताप सिंह ने शिवपाल यादव का स्वागत किया। शिवपाल ने कहा कि जनता को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया है। वह अन्य दलों के साथ लोकसभा चुनाव में वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। नवाबगंज में बालेंद्र प्रताप सिंह ने शिवपाल यादव का स्वागत किया। लगभग एक घंटे तक वह यहां रुके।
3 of 5
शिवपाल यादव
इस दौरान उन्होंने लखनऊ में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड को शर्मनाक है। कहा कि जिम्मेदार लोगों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात तक नहीं की और आरोपी सिपाहियों को बचाने में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे फर्जी एनकाउंटर की संख्या बता रही है कि भाजपा सरकार में पुलिस हिंसात्मक हो चुकी है। राष्ट्रीय मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने प्रदेश के किसानों का साथ देने की बात कही। दही चौकी तिराहे पर दिलीप यादव ने शिवपाल यादव का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिवपाल यादव
शिवपाल यादव ने कहा कि आज किसान व युवा सड़क पर है। महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। कहा कि हमारी पार्टी गलत नीतियों के खिलाफ मोर्चा लेकर प्रदेश में न्याय के तहत सड़कों पर उतरेगी। उधर एससी/एसटी एक्ट के सवाल पर कहा कि वोट बैंक को लेकर यह सब किया जा रहा है। राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि भाजपा सिर्फ जनता को बरगला रही है।
विज्ञापन
5 of 5
शिवपाल सिंह यादव
बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने साथी अधिवक्ताओं के साथ समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का नवीन फल मंडी के निकट स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर वह पार्टी की सदस्यता लेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।