समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को पूरा भरोसा है कि वे 2019 में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।
कानपुर में एक कार्यक्रम के दाैरान उन्हाेंने बीजेपी सरकार पर जमकर हल्ला बाेला। उन्हाेंने उन्नाव रेप केस पर बोलते हुए कहा कि कार्रवाई तो रही है अब आगे योगी समझें।
शिवपाल ने कहा कि भाजपा विकास के एजेंडे पर पूरी तरह फेल है। इसका फायदा यूपी में सपा सरकार को जरूर मिलेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने उन्नाव की घटना को लेकर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक की करतूत सबके समाने है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोचना और समझना है।
3 of 4
शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
शिवपाल ने कहा कि उन्नाव की घटना के दोषियों को सजा देने में सरकार को देर नहीं करना चाहिए। । यह बहुत ही दुखद घटना है समाज में ऐसा नहीं होना चाहिए जो भी दोषी है उनके खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदेश और केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि किसानों से किया हुआ वादा पूरा नहीं किया गया।
भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। महंगाई से जनता परेशान है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा। बूथ स्तर से प्रयास शुरू होंगे। इस बार जनता भाजपा को उसके किए गए वादे से मुकरने का जवाब देने को तैयार है।