{"_id":"5ccb2797bdec22078b2917b9","slug":"shivpal-yadav-big-comment-on-akhilesh-in-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिवपाल यादव के इस बयान से यूपी में आया सियासी भूचाल, भतीजे अखिलेश के बारे में बोल दी इतनी बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल यादव के इस बयान से यूपी में आया सियासी भूचाल, भतीजे अखिलेश के बारे में बोल दी इतनी बड़ी बात
Fri, 03 May 2019 01:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 May 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
सपा के अखिलेश सिंह यादव पर विश्वास नहीं। यदि बसपा जीती भी तो भाजपा से मिल जाएगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव शहर के मुस्लिम इंटर कॉलेज परिसर में पार्टी प्रत्याशी महेश चंद्र साहू के लिए चुनावी जनसभा में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों के गलत निर्णय के चलते सभी परेशान हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ी है।
मुलायम सिंह यादव ने दिया शिवपाल को आशीर्वाद
प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जनता को कई बड़े सपने दिखाए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। उल्टे ऐसे-ऐसे निर्णय लिए जिससे अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। नोटबंदी, जीएसटी, आधार कार्ड इन तीनों ने बदहाली दे दी। इनसे कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव, अखिलेश यादव व डिंपल यादव
उन्होंने कहा कि प्रसपा छह महीने की पार्टी है। फिर भी काफी जगह प्रत्याशी उतारे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अकेले दम पर दो बार सरकार बनवा चुके हैं। सभी को एकजुट करने का प्रयास शुरू है। लक्ष्य लिया है कि 2022 में प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सरकार बने।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
बेरोजगारी को कलंक बताते हुए उन्होंने कहा कि एक ऐसा कानून होना चाहिए कि जिसमें एक परिवार के एक बेटे-बेटी को नौकरी की गारंटी मिले। उन्होंने कहा कि उनका प्रत्याशी साहू समाज का इकलौता प्रत्याशी है।