{"_id":"5aad22794f1c1ba3238b5b0f","slug":"shivpal-told-the-pain-of-merchants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का दर्द बयां करते-करते शिवपाल ने बीजेपी को लिया निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का दर्द बयां करते-करते शिवपाल ने बीजेपी को लिया निशाने पर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 17 Mar 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में ईंट निर्माता समिति मंडलीय सम्मेलन के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे शिवपाल यादव ने बीजेपी सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी।
शिवपाल यादव
पूर्व केबिनेट मंत्री व विधायक शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को स्थानीय जिला पंचायत सभागार में कहा कि ‘दिल्ली या यूपी की भाजपा सरकारें अहंकार में डूबी हैं। जिन व्यापारियों ने भाजपा सरकार बनवाने में सबसे ज्यादा सहयोग किया, आज वही सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। सच तो यह है कि भाजपा शासन में हर कोई पीड़ित है, चाहे वह किसान या फिर मजदूर। उनकी व्यथा सुनने वाला कोई नहीं है। अगर व्यापारियों को अपना व्यवसाय सम्मान के साथ करना है तो संघर्ष की राह पर चलना होगा। उनके न्यायपूर्ण संघर्ष में समाजवादी पार्टी सहयोग करेंगी।
शिवपाल यादव
अपने सम्बोधन में शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों का सुकून व सम्मान समाप्त हो गया है। जहां तक तकलीफों की बात है तो पहले नोटबंदी फिर जीएसटी थोप दी गयी, अब प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी परेशान कर रहे हैं। लोग पीड़ित हैं, उनकी दिक्कत, परेशानियां दूर करने वाला कोई नहीं है। कहा कि सपा सरकार में व्यवसाय करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी। ईंट भट्ठा व्यवसाइयों को न तो मिट्टी सम्बंधी कोई परेशानी थी और न ही रॉयल्टी सम्बंधी। मगर आज हालात उल्टे हैं। अनाप शनाप टैक्स थोपे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपाल यादव
पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार विकास विरोधी काम कर रही है। जब भट्ठा व्यवसायी अनुचित रूप से थोपे जाने वाले टैक्स नहीं दे पाएंगे तो उन्हें व्यवसाय बंद करना ही पड़ेगा। जब भट्ठा बंद होंगे तो तमाम मजदूर तो बेरोजगार होंगे, विकास भी बाधित होगा। मकान, भवन, रोड कैसे बनेंगे? उन्होंने कहा कि सरकार सम्मान के साथ व्यवसाय भी नहीं करने दे रही है।