{"_id":"5c656e27bdec2256b807fff6","slug":"shivpal-singh-yadav-statement-on-up-bjp-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिवपाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा 'साम्प्रदायिक राजनीति का शिकार और अलोकतांत्रिक हैं घटनाएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा 'साम्प्रदायिक राजनीति का शिकार और अलोकतांत्रिक हैं घटनाएं'
Thu, 14 Feb 2019 07:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 14 Feb 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुए बवाल पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी सरकार पर जुबानी हमला किया है। अपने टि्वटर हैंडल के जरिए उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे बाण छोड़े हैं।
Trending Videos
ऐसे भड़का था मामला
डेमो
शिवपाल सिंह यादव ने कहा 'दुःखद है कि भाजपा सरकार छात्रों पर लाठी का प्रयोग कर रही है। पिछले पांच साल में देश की तमाम शैक्षिक संस्थाएं भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति का शिकार हुई हैं। एएमयू के14 छात्रों पर एकतरफा राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर एकपक्षीय कार्यवाही किए जाने की घटना दुःखद व अलोकतांत्रिक है।'
डेमो
एएमयू छात्रसंघ ने मंगलवार को कॉन्फ्रेंस हॉल में कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की बैठक बुलाई थी। इस कार्यक्रम में एआईएमआईएम के नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को भी आमंत्रित किया गया था। सांसद असदुद्दीन ओवैसी के आने का कुछ लोगों ने जोरदार विरोध किया था। जिसके बाद विरोध में शामिल नेता अजय सिंह को छात्राें एक गुट ने पीट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में मंगलवार को हुए बवाल का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत के खिलाफ नारेबाजी करने वाले 14 छात्रों पर राजद्रोह की कार्रवाई की हुई है। एएमयू प्रशासन ने छात्र नेता अजय सिंह समेत आठ लोगों को सस्पेंड कर दिया है। जिसके बाद यहां की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। एएमयू परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
डेमो
इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने कहा था 'यूपी का बजट निराशाजनक,दिशाहीन व उद्देश्यविहीन है,इसमें रोजगार बढ़ाने,किसानों व गरीबों के उत्थान की कोई योजना नहीं है।विभिन्न योजनाओं व सब्सिडी के आंकड़ों से प्रतीत होता है कि सरकार पिछड़े,दलित,अल्पसंख्यकों,किसानों, नौजवानों व छोटेऔर मझौले उद्यमों के लिए केवल खोखले वादे कर रही है।'
दुःखद है कि भाजपा सरकार छात्रों पर लाठी का प्रयोग कर रही है। पिछले पांच साल में देश की तमाम शैक्षिक संस्थाएं भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति का शिकार हुई हैं। एएमयू के14 छात्रों पर एकतरफा राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर एकपक्षीय कार्यवाही किए जाने की घटना दुःखद व अलोकतांत्रिक है।
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) February 14, 2019