यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में गुरुवार को आसमान में बदली छाई रही। वहीं कई जगह झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद से तेज हवाओं के साथ ठंड बढ़ गयी है। मौसम विभाग की मानें तो अभी दो दिनों तक यूपी के तमाम शहरों में बारिश की संभावना है।
गुरुवार को यूपी के इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, बांदा, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, हमीरपुर, जालौन, चित्रकूट, उन्नाव, महोबा आदि शहरों में कहीं आसमान में बदली छाई रही तो कहीं जमकर बारिश हुई।
मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में कानपुर और इसके आसपास शहरों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। जिससे दिन में कड़ी धूप का असर कम होगा, ठंड बढ़ सकती है।
आज कानपुर में सुबह से ही आसमान में बदली छाई रही। वहीं कई जगहों पर बारिश भी हुई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 फरवरी को सुबह और शाम घना कोहरा रहने की संभावना है।
इस दौरान हवा में प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ सकती है। गुरुवार को हवा की गति 1.5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंकी गयी।