Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शीला दीक्षित ने कन्नौज से की थी राजनीति पारी की शुरुआत, सत्ता में आने के बाद बदली दी थी तस्वीर

Sun, 21 Jul 2019 04:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा आशुतोष दीक्षित, अमर उजाला, कानपुर
आशुतोष दीक्षित, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Jul 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
sheila dikshit started her political career from kannauj
कन्नाैज में एक कार्यक्रम के दौरान शीला दीक्षित (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आधुनिक कन्नौज की जन्मदाता यानी शीला दीक्षित का इस जिले से गहरा नाता रहा। इसी जिले की जनता ने उन्हें पहली बार संसद भेजा। सत्ता हाथ में आई तो कन्नौज की तस्वीर बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक के बाद एक सौगातों की देन थी कि कन्नौज न सिर्फ आसपास के जिलों से जुड़ा बल्कि एफएफडीसी के जरिए उसने विदेशी जमीन पर भी अपनी धाक जमाई।


 

Trending Videos
sheila dikshit started her political career from kannauj
शीला दीक्षित (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

शीला दीक्षित ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत कन्नौज से 1984 से की थी। जीत के बाद राजीव गांधी की सरकार में केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री का दर्जा मिला। उन्होंने विकास कार्यों के जरिए कन्नौज की तस्वीर बदलने का काम किया। हरदोई को जिले से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पुल का निर्माण कराया।

sheila dikshit started her political career from kannauj
शीला दीक्षित (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

इस पुल का उद्घाटन खुद राजीव गांधी ने किया था। इसके अलावा तिर्वा में दूरदर्शन रिले सेंटर स्थापित कराकर लोगों को मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए। टेलीफोन एक्सचेंज को मैनुअल से आटोमेटिक शीला दीक्षित के समय किया गया। लाख बहोसी पक्षी विहार भी शीला दीक्षित के सांसद रहते बना।

विज्ञापन
विज्ञापन
sheila dikshit started her political career from kannauj
एक कार्यक्रम के दौरान शीला दीक्षित (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पति विनोद दीक्षित की याद में शहर के मकरंदनगर में उनके नाम पर अस्पताल का निर्माण कराया गया। इसे शहर की सीएचसी का दर्जा मिला हुआ है। यहीं सीएमओ कार्यालय भी है। हसेरन में सीएचसी का निर्माण कराया।

विज्ञापन
sheila dikshit started her political career from kannauj
शीला दीक्षित का निधन (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
कन्नौज जिले की ख्याति विदेश तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करने वाले  सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र (एफएफडीसी) का निर्माण भी शीला दीक्षित के कार्यकाल में हुआ। एफएफडीसी में देश के विभिन्न प्रदेशों के साथ ही विदेशों से भी छात्र-छात्राएं इत्र और सुगंधित तेल बनाने की कला सीखने आते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed