Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर्षिता प्रकरण: पुलिस ने सातवीं मंजिल से फेंका पुतला तो एक पल के लिए थम गई हर सांस, ये सच आया सामने

Sun, 21 Jul 2019 04:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Jul 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
kanpur harshita murder case update
हर्षिता हत्या कांड (हर्षिता की मौत का किया गया रिक्रियेशन) - फोटो : अमर उजाला
कानपुर मे धागा कारोबारी की पत्नी हर्षिता अग्रवाल (27) की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को घटना का नाट्य रूपांतरण किया। तीन घंटे तक चली पड़ताल के बाद सबसे बड़े सवाल को लगभग सुलझ लिया गया। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस और फोरेंसिक टीम का कहना है कि हर्षिता ने फ्लैट से कूदकर खुदकुशी की थी। धक्का देने के आरोप को जांच टीम ने नकार दिया है। उधर हर्षिता के परिजन भी जांच से संतुष्ट हैं।  

 
Trending Videos
kanpur harshita murder case update
हर्षिता हत्या कांड - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 11 बजे सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान, कोहना पुलिस और फोरेंसिक टीम कोहना के एलनगंज स्थित एल्डोराडो अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 706 में पहुंची। जिस खिड़की से हर्षिता गिरी थी यहां से पुलिस कर्मियाें ने करीब तीस किलो वजन के पुतले को धक्का दिया। पुतला जहां पर गिरा, वहां पर मार्किंग की गई। इसके बाद उसी जगह से पुतले को फिर से कुदाया गया। इस बार पुतला लगभग वहीं गिरा, जहां हर्षिता का शव पड़ा मिला था। इससे साबित होता है कि हर्षिता ने आत्महत्या की थी। 

 
kanpur harshita murder case update
ऐसे हुई थी हर्षिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
ये तथ्य अहम
सीओ के मुताबिक जब पुतले को धक्का दिया गया तो वह अपार्टमेंट की दीवार से करीब एक मीटर की दूरी पर गिरा जबकि कूदने पर ये दूरी चार मीटर से थोड़ी अधिक थी। इस पर सीओ का कहना है कि जब किसी को जबरन ऊंचाई से धक्का दिया जाता है तो वह बचने के लिए प्रयास करता है। जिससे वह अपार्टमेंट की नीचे दीवार से कम दूरी पर गिरता। पर, यहां अपार्टमेंट की दीवार से शव की दूरी अधिक थी जोकि कूदने पर ही संभव है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur harshita murder case update
घटना की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फ्लैट की हुई जांच 
जांच के दौरान हर्षित के पिता पदम अग्रवाल, मां संतोष व बड़ी बहन गीतिका भी मौजूद रहीं। पूरे नाट्य रूपांतरण की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान पूरे फ्लैट की छानबीन की। पुलिस को हर्षिता का पर्स और कार की चाबी मिली।

 
विज्ञापन
kanpur harshita murder case update
हर्षिता हत्या कांड (हर्षिता की मौत का किया गया रिक्रियेशन) - फोटो : अमर उजाला
डीबीआर की फोरेंसिक लैब में होगी जांच
फ्लैट के ड्राइंग रूम और बाहर गैलरी में सीसीटीवी कैमरा लगा है।  जांच में पता चला था कि कई महीनों से रिकॉर्डिंग बंद थी। कैमरे के तार निकाले गए थे। पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में लिया था। सीओ ने बताया कि जांच के लिए डीवीआर को लखनऊ फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed