फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्दयता की हदें पार: मां-बाप ने मासूम की उंगली को दीवार में रगड़ा, फिर सिर फोड़ा, भूखे पेट भी रहे बच्चे

Thu, 18 May 2023 03:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 May 2023 03:25 PM IST
विज्ञापन
Shameful act of parents  in kanpur, Rubbed the finger of the innocent in the wall] Also broke the head
कानपुर देहात निर्दयता की हद - फोटो : अमर उजाला

कानपुर देहात में अकबरपुर के सलावतपुर गांव में मानवता शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां जन्म देने वाले मां-बाप गुस्सा और नशे की वजह से घर छोड़कर भाग गए। दो बेसहारा मासूमों ने एक रात घर के बाहर बिताई। खाना तक नसीब नहीं हुआ।

बुधवार दोपहर गांव पहुंची सीएचसी और यूनीसेफ की टीम ने भूख से बिलखते बच्चों को खाना खिलाया और अपने साथ ले गई। आनन फानन मामला डीएम की चौखट तक भी पहुंच गया। यूनीसेफ के स्वास्थ्य कर्मी फिलहाल बच्चों की देखभाल कर रहे हैं।

सलावतपुर गांव निवासी शिवशंकर उर्फ लालू के परिवार में पत्नी मीसा, बेटा लवकुश(5) और बेटी मुस्कान(7) है। 14 मई को शिवशंकर शराब पीकर घर पहुंचा। पत्नी ने विरोध किया तो दोनों बच्चों के साथ उसे भी बुरी तरह से पीट कर लहूलुहान कर दिया।

Shameful act of parents  in kanpur, Rubbed the finger of the innocent in the wall] Also broke the head
कानपुर देहात निर्दयता की हद - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मीसा कहीं चली गई। कुछ देर बाद शिवशंकर भी घर में ताला डालकर भाग निकला। इस दौरान दोनों बच्चों के बाहर खून से सने कपड़े में लहूलुहान हालत घर के बाहर बैठे रहे। एक रात बच्चों ने घर बिना खाना पीना के बिताई। सुबह बच्चों को भूख लगी।

Shameful act of parents  in kanpur, Rubbed the finger of the innocent in the wall] Also broke the head
कानपुर देहात निर्दयता की हद - फोटो : अमर उजाला

तब वह उन्हीं कपड़ों में गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। वहां के शिक्षिका ने खून से सने कपड़े उतार कर दूसरे कपड़े पहनाएं और खाना लिखाया। छुट्टी होने के बाद दोनों फिर से घर पहुंचे, तो ताला पड़ा मिला। पूरा दिन बच्चे तेज धूप के बीच गांव में इधर-उधर घूमते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shameful act of parents  in kanpur, Rubbed the finger of the innocent in the wall] Also broke the head
कानपुर देहात निर्दयता की हद - फोटो : अमर उजाला

रात होने पर गांव के पप्पू की नजर गई, तो वह बच्चों को अपने घर ले गए। दो दिन तक बच्चे वहीं रहें। बच्चों का कहना है कि मंगलवार रात उन्होंने कुछ भी नहीं खाया। बुधवार दोपहर बच्चे गांव में भूख से बिलखते नजर आए, तो लोगों ने सूचना दी।

विज्ञापन
Shameful act of parents  in kanpur, Rubbed the finger of the innocent in the wall] Also broke the head
कानपुर देहात निर्दयता की हद - फोटो : अमर उजाला

तब अकबरपुर सीएचसी के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और यूनिसेफ टीम की सदस्य प्रिया शर्मा बच्चों को लेकर विद्यालय पहुंची वहां शिक्षक ने पूरी घटना बताई। इसके बाद टीम ने बच्चों को बिस्कुट खिलाया और उपचार के लिए सीएचसी ले आई।  वहां से डीएम नेहा जैन को मामले की सूचना दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed