{"_id":"5e08d9b58ebc3e87a820654a","slug":"shah-and-cm-yogi-will-remain-under-the-security-cordon-of-one-and-a-half-thousand-policemen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज शाह व सीएम योगी छात्रों को बांटेंगे उपाधियां, जानिए क्यों चौराहों पर तैनात हुए डंडा लिए हुए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाह व सीएम योगी छात्रों को बांटेंगे उपाधियां, जानिए क्यों चौराहों पर तैनात हुए डंडा लिए हुए युवक
Mon, 30 Dec 2019 02:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 30 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी एवं गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री के रूप में पहली बार 30 दिसंबर को धर्मनगरी आ रहे अमित शाह के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों की सुरक्षा घेरे में कार्यक्रम के दौरान रहेंगे। रविवार को बम निरोधक दस्ते ने कार्यक्रम स्थल समेत वीवीआईपी के दौरों वाली जगहों की सघन छानबीन की। शाम को सीआईसी से कामदनाथ मंदिर तक सुरक्षा कर्मियों ने रूट मार्च किया।
चित्रकूट में सीएम के आने से पहले गोवंशों को चौराहों से हटाने के लिए हाथ में डंडा लेकर तैनात किए गए युवक
- फोटो : अमर उजाला
जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधियां बांटने आए गृहमंत्री शाह व सीएम योगी धर्मनगरी में लगभग तीन घंटे तक रहेंगे। शाह और योगी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कामदनाथ मंदिर जाएंगे। रविवार को दिन में कमिश्नर शरद सिंह, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम शेषमणि पांडेय और एसपी अंकित मित्तल ने तीन बार हैलीपैड से लेकर विवि, मंदिर के मार्ग और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
सीएम योगी एवं गृहमंत्री अमित शाह के आने से पूर्व सुरक्षा जायजा लेने पहुंचे डीएम एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
हैलीपैड, मंच व मंदिर में मौजूद रहने वालों की सूची तैयार की गई है। गृहमंत्री और सीएम के कार्यक्रम जिले के साथ मध्यप्रदेश के इलाके में भी हैं, जिसको लेकर चित्रकूट और सतना के अधिकारियों ने बैठक कर रणनीति तैयार की। सुरक्षा के लिए प्रयागराज जोन के सभी जिलों से 900 पुलिस कर्मी, चित्रकूट के 500 और मध्यप्रदेश के सतना जिले के 200 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा जायजा लेते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही चार कंपनी पीएसी भी बुलाई गई है। कार्यक्रम में 923 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। विवि कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे ने बताया कि गृहमंत्री को डीलिट की उपाधि भी प्रदान की जाएगी। गौरतलब हो कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जिले का यह छठवां दौरा होगा, जबकि अमित शाह तीसरी बार यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह को न लगें झटके इसलिए सड़काें से गायब किये जा रहे ब्रेकर
- फोटो : अमर उजाला
अमित शाह और योगी तीन घंटे धर्मनगरी में रहेंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे, फिर गृहमंत्री अमित शाह संग हेलीकाप्टर से चित्रकूट इंटर कालेज में दोपहर 12.35 बजे पहुंचेंगे और 3.20 बजे तक जिले में रहेंगे। योगी और शाह 12.55 बजे रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से भगवान कामदनाथ के दर्शन करने जाएंगे। 3.20 बजे यहां से प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे, फिर गृहमंत्री अमित शाह संग हेलीकाप्टर से चित्रकूट इंटर कालेज में दोपहर 12.35 बजे पहुंचेंगे और 3.20 बजे तक जिले में रहेंगे। योगी और शाह 12.55 बजे रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से भगवान कामदनाथ के दर्शन करने जाएंगे। 3.20 बजे यहां से प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।