{"_id":"6a87417e345ef870b901a12c","slug":"two-teenagers-drowned-in-the-swollen-badar-nala-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-135256-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बाढ़ के पानी से उफनाए बडार नाले में दो किशोरों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बाढ़ के पानी से उफनाए बडार नाले में दो किशोरों की डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 20 सीकेटीपी 33 शिवम फाइल फोटो।
फोटो 20 सीकेटीपी 34 आयुष। फाइल फोटो।
- बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गदाखान गांव में घटना, चेकडैम में नहा रहे थे
- परिवार का इकलौता आयुष कक्षा सात व शिवम कक्षा 10 का छात्र था
संवाद न्यूज एजेंसी
सरैंया/मानिकपुर (चित्रकूट)। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गदाखान गांव में बाढ़ के पानी से उफनाए बडार नाले में नहाते समय दो किशोर बह गए। घंटों की मशक्कत के बाद दोनों को नाले से बाहर निकाला गया लेकिन सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गदाखान गांव निवासी सुरेश सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह खेत गए थे। घर पर उनका बेटा आयुष (13) था। दोपहर तीन बजे लौटने पर बेटा घर पर नहीं मिला। पता चला कि आयुष और गांव का ही शिवम कुमार (15) चेकडैम की ओर गए हैं। एक घंटे बाद सूचना मिली कि दोनों नाले में बह गए हैं। सुरेश परिजनों और ग्रामीणों के साथ नाले पहुंचे और खोजबीन शुरू की। कुछ देर में शिवम मिला, उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
तलाश के दौरान करीब तीन घंटे बाद 250 मीटर दूर आयुष का शव मिला। परिजन उसे भी सीएचसी ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आयुष कक्षा सात का छात्र था। सुरेश सिंह का इकलौता बेटा था। मां रीता देवी और बहन आयुषी हैं। शिवम कक्षा 10 का छात्र था। पिता मनोज सिंह रोजगार के लिए दूसरे राज्य में हैं। मां सरोज देवी और भाई अमन सिंह हैं।
विज्ञापन
सूचना पर एसडीएम विनीत कुमार द्विवेदी, एएसपी पीयूष कांत राय, थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह, चौकी प्रभारी वंश नारायण सिंह सहित राजस्व और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को दैवी आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। बाढ़ के कारण नदी-नालों में तेज बहाव है। एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि बच्चे नाले और नदी किनारे न जाएं।