फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: रामबिहारी पर रासुका लगाने की तैयारी शुरू, बरामद हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव व डीवीआर में अश्लील वीडियो की भरमार

Mon, 18 Jan 2021 08:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Jan 2021 08:10 AM IST
विज्ञापन
Sexual harassment case of children, Preparations start to rasuka on Rambihari
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपी रामबिहारी पर रासुका लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस एनएसए की फाइल में उसका इलाके में खौफ दर्ज कर रही है, ताकि कार्रवाई को एडवाइजरी बोर्ड की भी स्वीकृति मिल सके।
Sexual harassment case of children, Preparations start to rasuka on Rambihari
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कड़ी सजा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कोंच के मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी पूर्व लेखपाल और भाजपा नेता रामबिहारी को पुलिस ने बुधवार को नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया था।
Sexual harassment case of children, Preparations start to rasuka on Rambihari
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
रामबिहारी के खिलाफ अब तक यौन उत्पीड़न के तीन मामले भी दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस को उसके पास से बरामद हार्ड डिस्क, लैपटॉप, पेन ड्राइव और डीवीआर में अश्लील वीडियो की भरमार भी मिली है। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनएसए लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sexual harassment case of children, Preparations start to rasuka on Rambihari
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
लिखापढ़ी में पुलिस ने दिखाया है कि कांड के खुलासे के बाद से ही रामबिहारी की दहशत इलाके में बढ़ गई है। यौन उत्पीड़न के अलावा रामबिहारी घर पर ही जुआड़खाना भी चलाता था। इस काम में उसका गैंग भी हो सकता है। इस कारण मोहल्ले की महिलाएं दहशत में हैं। वे अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहीं।

विज्ञापन
Sexual harassment case of children, Preparations start to rasuka on Rambihari
किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
नाबालिग भी स्कूल, कोचिंग तक जाने में डर रहे हैं। इतना ही नहीं तमाम सामाजिक संगठनों की ओर से आरोपी को कड़ी सजा की मांग उठ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लिखा-पढ़ी में यह भी दिखाया जा रहा है कि यदि रामबिहारी जल्द बाहर आया तो वह फिर से जुए, सट्टे के अलावा नाबालिगों के यौन उत्पीड़न जैसे कृत्य करना शुरू कर देगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। पूरा प्रयास है कि रामबिहारी पर रासुका लग सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed