{"_id":"5a5af2734f1c1ba63f8b4c7d","slug":"seven-deaths-due-to-cold-these-precautions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ठंड बनी सितम हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से सात की मौत, बरतें ये सावधानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड बनी सितम हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से सात की मौत, बरतें ये सावधानियां
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 14 Jan 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में ठंड में हार्ट अटैैक की वजह से शनिवार को सात लोगों की मौत हो गई। 12 अन्य मरीजों की हालत नाजुक है। कार्डियोलॉजी अस्पताल में बेड फुल होने की वजह से तीन मरीजों को हैलट रेफर किया गया।
डेमो पिक
ठंड की वजह से हृदय रोगियों, ब्लड प्रेशर और दमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। हार्ट अटैक की वजह से कार्डियोलॉजी अस्पताल में भर्ती कराए गए रामकृष्ण नगर निवासी रामकुमार शुक्ला (73), नौबस्ता के रामरूप (52), गुजैनी निवासी शिवशंकर वर्मा (69) सहित पांच मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
डेमो पिक
भोर में हार्ट अटैक पड़ने पर अस्पताल लाए गए दो मरीजों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल में ईसीजी करने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, हैलट में शनिवार को भी ब्रेन स्ट्रोक के दो मरीज भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
कार्डियोलॉजी अस्पताल के निदेशक डॉ. विनय कृष्ण ने बताया कि अभी काफी ठंड है। ब्लड प्रेशर और दिल के मरीजों को संभलकर रहना चाहिए।
विज्ञापन
डेमो पिक
ये बरतें सावधानी
- ब्लडप्रेशर और हृदय रोगी नियमित रूप से दवाएं खाएं
- धूप निकलने के बाद ही बाहर टहलने निकलें
- खूब गरम कपड़े पहनें, सिर-कान ढककर रखें
- नहाने के बाद तुरंत बाहर न निकलें
- गरम पानी से ही नहाएं
- ब्लडप्रेशर और हृदय रोगी नियमित रूप से दवाएं खाएं
- धूप निकलने के बाद ही बाहर टहलने निकलें
- खूब गरम कपड़े पहनें, सिर-कान ढककर रखें
- नहाने के बाद तुरंत बाहर न निकलें
- गरम पानी से ही नहाएं