{"_id":"5d7d129d8ebc3e0173476a94","slug":"seeing-what-the-minister-of-technical-education-kamal-rani-varun-did-you-too-will-be-forced-to-think","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण ने जो किया वो देख आप भी सोचने के लिए हो जाएंगे मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण ने जो किया वो देख आप भी सोचने के लिए हो जाएंगे मजबूर
Sat, 14 Sep 2019 09:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 14 Sep 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण
- फोटो : अमर उजाला
देश प्रदेश में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान तो चलाए जा रहे हैं पर इसका असर अभी तक देखने को नहीं मिल रहा है। सड़कों बजारों में अभी भी दुकाने पॉलिथीन से पटी हुईं नजर आ जाएंगी लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने मंच से जो संदेश दिया उसे देख हर कोई एक पल के लिए सोचने के लिए मजबूर हो गया।
गुलदस्ते पर पॉलिथीन देख उन्होंने पहले पॉलिथीन को हटाया
- फोटो : अमर उजाला
प्राविधिक शिक्षा निदेशालय में ‘स्वच्छ भारत, जल संचयन, जल संवर्धन, प्लास्टिक वन टाइम यूज’ जागरुकता अभियान की शुरुआत शनिवार से की गई। बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण इसमें उस वक्त असहज हो गईं जब शुभारंभ समारोह में उनका स्वागत ही पॉलिथीन से कवर किए गए गुलदस्ते से किया गया।
मंत्री जो को पॉलिथीन हटाते हुए देख वहां मौजूद अन्य लोग भी पॉलिथी हटाने लगे
- फोटो : अमर उजाला
तुरंत ही मंत्री ने मंच पर ही गुलदस्ते से पॉलिथीन निकलवाई। यह देख प्राविधिक शिक्षा निदेशक आरसी राजपूत, एआईटीएच की निदेशक प्रो. रचना अस्थाना ने भी गुलदस्ते से पॉलिथीन निकाल दी। मंत्री ने तुरंत प्रदेश के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्लास्टिक और पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने का भी निर्देश दे दिया। मंत्री ने कहा कि स्वच्छता को अपनी आदत में शुमार करिए। मंत्री ने जल संचयन के लिए भी लोगों से तालाबों और झीलों के संरक्षण की बात कही। गुटखा, तंबाकू, शराब आदि के सेवन से भी बचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ देर बाद कागज लगा हुआ गुलदस्ता उन्हें भेंट किया गया
- फोटो : अमर उजाला
ये रहे मौजूद
शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईआरडीटी) के निदेशक मनोज कुमार, प्राविधिक शिक्षा के सहायक निदेशक एफआर खान, राजकीय पॉलिटेक्निक के प्लेसमेंट ऑफिसर एसपी सोनी, अनिल अग्रवाल, रामादेवी रामदयाल त्रिपाठी महिला पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल ममता अवस्थी, राजकीय चर्म संस्थान की प्रिंसिपल डॉ. ऋचा, डॉ. राजेश गुप्ता, मनीष राजपूत, श्रीनाथ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

दीप जलाने से पहले उन्होंने अपनी सेंडिल उतारी
- फोटो : अमर उजाला
गांव गोद लेंगे पॉलिटेक्निक संस्थान
प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण ने प्रदेश के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों को एक-एक गांव गोद लेने के लिए कहा। गांव में प्रत्येक माह कम से कम एक दिन छात्र-छात्राओं को जाकर सफाई, पर्यावरण आदि के बारे में जागरूक करना होगा।