उत्तर प्रदेश के कानपुर में लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से गुरुवार शाम होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में जिला जज संदीप जैन और जिलाधिकारी भी आमंत्रित थे। दोनों अधिकारी लगभग चार बजे कार्यक्रम में पहुंचे थे।
कार्यक्रम में चल रही भजन संध्या का लुत्फ अधिवक्ताओं के साथ उठा रहे थे। तभी जानकारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों तक पहुंची और वहां पहुंचकर अधिवक्ताओं ने हूटिंग शुरू कर दी। अधिवक्ताओं के उग्र तेवर को देखकर जिला जज को तत्काल भारी सुरक्षा में वापस ले जाया गया।
जिला जज की कोर्ट का बहिष्कार
बता दें कि वकीलों के साथ अपमानजनक व्यवहार और मनमानी तरीके से कामकाज करने का आरोप लगाते हुए वकीलों ने जिला जज के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। स्थानांतरण की मांग को लेकर वकीलों ने जिला जज की कोर्ट के बाहर ही दरी बिछाकर धरना दे दिया।
2 of 5
कानपुर में जिला जज और वकील आमने-सामने
- फोटो : अमर उजाला
चार घंटे तक धरने पर बैठे रहे वकील
धरना सुबह 11:00 बजे से शुरू हुआ जो दोपहर तीन बजे तक चला। इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अनूप शुक्ला व महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव ने धरना खत्म करने की घोषणा की। इस दौरान लगातार वकील अधिवक्ता एकता जिंदाबाद और जिला जज के खिलाफ नारे लगाते रहे।
3 of 5
कानपुर में जिला जज और वकील आमने-सामने
- फोटो : अमर उजाला
किसी भी अधिवक्ता को जिला जज की अदालत में न्याय कार्य के लिए नहीं जाने दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से कई थानों की फोर्स मौजूद रही। दोपहर बाद क्यू आर टी जवानों के साथ पुलिस बल ने न्यायालय भवन के भूतल से लेकर पांचवी मंजिल तक मार्च किया और आने जाने वाले रास्तों की जांच पड़ताल भी की।
4 of 5
कानपुर में जिला जज और वकील आमने-सामने
- फोटो : अमर उजाला
बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने पिछले माह हाईकोर्ट जाकर जिला जज के स्थानांतरण की मांग की थी लेकिन हाईकोर्ट में भी सुनवाई न होने पर बुधवार को वकीलों ने बार एसोसिएशन हॉल में आम सभा कर जिला जज की कोर्ट के बहिष्कार का फैसला लिया था। जिसके चलते गुरुवार सुबह कचहरी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
5 of 5
कानपुर में जिला जज और वकील आमने-सामने
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा की दृष्टि से जिला जज की अदालत के बाहर एसीपी ने खुद मोर्चा संभाला। हंगामे के बीच जिला जज की अदालत के बाहर बार एसोसिएशन के महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनूप शुक्ला, गायत्री मिश्रा समेत कई कार्यकारिणी सदस्यों व अधिवक्ताओं ने धरना शुरू कर दिया था।