फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur: होली मिलन कार्यक्रम में जिला जज को देख भड़के वकील, सुरक्षा घेरे में ले जाया गया वापस

Thu, 16 Mar 2023 05:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Mar 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
Seeing the district judge in the Holi Milan program, the lawyer got angry, was taken back in the security cord
कानपुर में जिला जज और वकील आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से गुरुवार शाम होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में जिला जज संदीप जैन और जिलाधिकारी भी आमंत्रित थे। दोनों अधिकारी लगभग चार बजे कार्यक्रम में पहुंचे थे।

कार्यक्रम में चल रही भजन संध्या का लुत्फ अधिवक्ताओं के साथ उठा रहे थे। तभी जानकारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों तक पहुंची और वहां पहुंचकर अधिवक्ताओं ने हूटिंग शुरू कर दी। अधिवक्ताओं के उग्र तेवर को देखकर जिला जज को तत्काल भारी सुरक्षा में वापस ले जाया गया।

जिला जज की कोर्ट का बहिष्कार
बता दें कि वकीलों के साथ अपमानजनक व्यवहार और मनमानी तरीके से कामकाज करने का आरोप लगाते हुए वकीलों ने जिला जज के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। स्थानांतरण की मांग को लेकर वकीलों ने जिला जज की कोर्ट के बाहर ही दरी बिछाकर धरना दे दिया।

Seeing the district judge in the Holi Milan program, the lawyer got angry, was taken back in the security cord
कानपुर में जिला जज और वकील आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला

चार घंटे तक धरने पर बैठे रहे वकील
धरना सुबह 11:00 बजे से शुरू हुआ जो दोपहर तीन बजे तक चला। इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अनूप शुक्ला व महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव ने धरना खत्म करने की घोषणा की। इस दौरान लगातार वकील अधिवक्ता एकता जिंदाबाद और जिला जज के खिलाफ नारे लगाते रहे।

Seeing the district judge in the Holi Milan program, the lawyer got angry, was taken back in the security cord
कानपुर में जिला जज और वकील आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला

किसी भी अधिवक्ता को जिला जज की अदालत में न्याय कार्य के लिए नहीं जाने दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से कई थानों की फोर्स मौजूद रही। दोपहर बाद क्यू आर टी जवानों के साथ पुलिस बल ने न्यायालय भवन के भूतल से लेकर पांचवी मंजिल तक मार्च किया और आने जाने वाले रास्तों की जांच पड़ताल भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Seeing the district judge in the Holi Milan program, the lawyer got angry, was taken back in the security cord
कानपुर में जिला जज और वकील आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला

बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने पिछले माह हाईकोर्ट जाकर जिला जज के स्थानांतरण की मांग की थी लेकिन हाईकोर्ट में भी सुनवाई न होने पर बुधवार को वकीलों ने बार एसोसिएशन हॉल में आम सभा कर जिला जज की कोर्ट के बहिष्कार का फैसला लिया था। जिसके चलते गुरुवार सुबह कचहरी परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
Seeing the district judge in the Holi Milan program, the lawyer got angry, was taken back in the security cord
कानपुर में जिला जज और वकील आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा की दृष्टि से जिला जज की अदालत के बाहर एसीपी ने खुद मोर्चा संभाला। हंगामे के बीच जिला जज की अदालत के बाहर बार एसोसिएशन के महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनूप शुक्ला, गायत्री मिश्रा समेत कई कार्यकारिणी सदस्यों व अधिवक्ताओं ने धरना शुरू कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed