फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Security Guard's daughter will show power in Table tennis national competition

सिक्योरिटी गार्ड की 'बेटी का जलवा', राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जौहर दिखाएगी कानपुर की नित्या

Fri, 07 Dec 2018 12:38 PM IST
पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Dec 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
Security Guard's daughter will show power in Table tennis national competition
मार्च में आगरा में होने वाली ओपन प्रतियोगिता में खेलेगी सिक्योरिटी गार्ड की बेटी
अपनी मेहनत और लगन के चलते 8वीं की छात्रा नित्या सिंह ने 3 साल के खेल में ही राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जगह बना ली है। कानपुर की नित्या ने अपने स्कूल के अन्य बच्चों को यह खेल खेलते देख 2016 में खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन


स्कूल से शुरू हुआ यह सफर अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। जनवरी में आगरा में होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नित्या जूनियर वर्ग में अपना जौहर दिखाएगी। नित्या अपने इस चयन पर बेहद खुश है। पिता दीपक सिंह एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। 
विज्ञापन


नित्या इस समय आजाद नगर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में आठवीं की छात्रा है। नित्या ने बताया कि वह कक्षा छह में थी तो स्कूल में अन्य बच्चों को टेबल टेनिस खेलता देखती थी। उन्हें देखकर उसका भी यह खेल खेलने का मन हुआ। उसने स्कूल में ही खेलना शुरू कर दिया। पहली बार अप्रैल-2017 में इटावा में हुई जूनियर मंडल स्तर की प्रतियोगिता में कानपुर मंडल टीम से खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उसका चयन हो गया। अक्तूबर 2018 में बरेली में र्हुई जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उसने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।


बेटी की लगन और मेहनत को देखते हुए दीपक ने पांच महीने पहले ही उसका ग्रीनपार्क में प्रवेश कराया है। नित्या कोच अविनाश कुमार की देखरेख में टेबल टेनिस का प्रशिक्षण ले रही है। नित्या ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता व कोच को दिया है। परिवार में मां गीता सिंह, बड़ी बहन गीतांजलि और भाई आद्रांश सिंह है। नित्या का सपना ओलंपिक खेलना है। 

उपलब्धि

- अप्रैल 2017 में इटावा में हुई जूनियर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

- सितंबर 2017 में आयोध्या में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सेमीफाइनल तक पहुंची।

- अक्तूबर 2018 में इटावा में हुई जूनियर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दूसरे स्थान पर जगह बनाई।

- अक्तूबर 2018 में बरेली में र्हुई जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नित्या ने दूसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed