{"_id":"5f1d05448ebc3e9fa45f87e7","slug":"sanjit-kidnapping-murder-case-kidnappers-stuck-by-calling-this-person","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजीत अपहरण हत्याकांड: इस शख्स को कॉल करके फंस गए अपहरणकर्ता, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीत अपहरण हत्याकांड: इस शख्स को कॉल करके फंस गए अपहरणकर्ता, पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
Sun, 26 Jul 2020 09:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 Jul 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजीत अपहरण हत्याकांड के आरोपियों ने बचने की खूब कोशिश की लेकिन एक गलती से पुलिस उन तक पहुंच गई। दरअसल उन्होंने संजीत के एक दोस्त को उसी नंबर से कॉल कर दी, जिससे फिरौती मांगी थी। जब पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें वो नंबर मिल गया। इसके बाद जहां संजीत काम करता था, वहां पूछताछ की और कुलदीप व ईशू के बारे में सुराग मिल गया। यहीं से पुलिस को लीड मिल गई। सबसे पहले पुलिस ने दबौली निवासी ईशू को पकड़ा था।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में परत दर परत खुलनें लगीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस नंबर से फिरौती की कॉल बदमाश कर रहे थे, उससे एक दो कॉल संजीत के दोस्त हिमांशु को भी कीं। कुलदीप ने हिमांशु से संजीत के बारे जानकारी ली थी। जब बर्रा थाने की नई टीम ने तहकीकात की तो फिरौती वाले नंबर की सीडीआर खंगाली।
जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसमें हिमांशु का नंबर मिला। पुलिस ने हिमांशु से संपर्क किया। तब हिमांशु ने बताया कि इस नंबर से कुलदीप और ईशू ने बातचीत की थी। वे लोग संजीत के लापता होने का जिक्र करके पूछ रहे थे मिला कि नहीं मिला। हिमांशु ने बताया कि कुलदीप लगातार संजीत के बारे में उससे पूछताछ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
इतना सुराग बहुत था। पुलिस तुरंत कुलदीप के पीछे लग गई। वह फरार हो गया तो पुलिस संजीत के एक अन्य दोस्त के माध्यम से ईशू तक जा पहुंची। ईशू ने तुरंत वारदात कबूल कर ली। फिर एक-एक कर पुलिस ने सभी को दबोचा और खुलासा हुआ।
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
काश पहले कर लेते यही काम
जब बर्रा में इंस्पेक्टर रणजीत राय थे तब मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगर यही काम उस वक्त हो जाता और संजीत के दोस्तों से पूछताछ होती तो पहले ही घटना खुल गई होती।
जब बर्रा में इंस्पेक्टर रणजीत राय थे तब मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अगर यही काम उस वक्त हो जाता और संजीत के दोस्तों से पूछताछ होती तो पहले ही घटना खुल गई होती।