फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं रहे दर्शन सिंह यादव, खुलकर निभाई मुलायम से 'दोस्ती और दुश्मनी', पढ़िए कुछ यादगार किस्से

Fri, 31 Aug 2018 09:00 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 31 Aug 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party politician darshan singh yadav passes away
दर्शन सिंह और मुलायम सिंह की फाइल फोटो
इटावा जिले के सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू दर्शन सिंह यादव का बुधवार देर रात ढाई बजे हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। आमजन में बाबूजी संबोधन से लोकप्रिय दर्शन सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को सैफई ब्लाक के बहादुरपुर पोस्ट के हैवरा गांव में किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल, जसवंतनगर विधायक शिवपाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बीपी और शुगर से पीड़ित बाबू जी दो दिन पहले ही मथुरा से इलाज कराकर लौटे थे। उनके निधन की खबर से इटावा-मैनपुरी समेत कई जनपदों में शोक की लहर दौड़ गई। बाबूजी की अंतिम यात्रा में इटावा-मैनपुरी के अलावा आसपास के जिलों से कई लोग शामिल हुए। हैवरा गांव में बड़े बेटे आईएएस अफसर नागेंद्र प्रताप सिंह ने मुखाग्नि दी। नागेंद्र प्रताप सिंह मथुरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं। उनके तीन बेटे और बहू समेत भरा पूरा परिवार है।



 
Samajwadi Party politician darshan singh yadav passes away
शिवपाल सिंह ने रामगोपाल से लिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला
शिवपाल ने रामगोपाल के पैर छुए मगर खामोश रहे 
पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं सपा के वरिष्ठ नेता बाबू दर्शन सिंह की अंत्येष्टि में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव की सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव से मुलाकात हुई। इस मुलाकात में शिवपाल ने रामगोपाल के पैर छुए लेकिन, उसके बाद रामगोपाल दूसरी ओर जाकर खड़े हो गए। दोनों ही नेताओं के बीच कोई बात नहीं हुई। शिवपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बाबूजी के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सुधार में अर्पण कर दिया था। वे समाजसेवी के साथ बड़े व्यवसायी भी थे। बाबूजी ने चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज की नींव रखी थी। वे कालेज के संस्थापक भी रहे। वहीं, रामगोपाल ने बाबूजी के समाज को दिशा देने वाले प्रयासों की सराहना की।  

 
Samajwadi Party politician darshan singh yadav passes away
बाबू दर्शन सिंह की शवयात्रा - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह के संघर्ष के साथी थे बाबू दर्शन सिंह 
पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर वरिष्ठ नेता और समाजसेवी बाबू दर्शन सिंह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उम्र में एक साल छोटे थे। उनका जन्म 31 जुलाई 1944  को सैफई ब्लॉक के बहादुरपुर पोस्ट हैवरा में संपन्न परिवार में हुआ था। बाबू दर्शन सिंह की छवि इटावा के एक व्यवसायी के रूप में थी। उनके इटावा-मैनपुरी में कई ईंट के भट्ठे और राइस मिलें हैं। मुलायम सिंह के संघर्ष के दिनों में बतौर मित्र बाबू दर्शन सिंह हमेशा साथ रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Samajwadi Party politician darshan singh yadav passes away
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल के साथ खड़े पूर्व मंत्री रामसेवक गंगापुरा, कृष्णमुरारी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
मृत्यु उपरांत भोज के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाया 
बाबू दर्शन सिंह को नेता के साथ-साथ समाजसेवी के रूप में जाना जाता है। बाबू दर्शन सिंह ने केंद्रीय समाज सेवा समिति का गठन किया। उसके माध्यम से उन्होंने इटावा-मैनपुरी, कन्नौज समेत कई जनपदों में दहेज , मृत्यु उपरांत भोज और नशा का खुलकर विरोध किया। उन्होंने तेरहवीं के जगह पर शांति पाठ कराने का प्रयास किया। काफी संघर्ष के बाद उनकी पहल रंग लाई और इटावा समेत कई जनपदों में लोगों ने मृत्यु उपरांत भोज के स्थान पर शांति पाठ कराना शुरू किया। वे खुद भी शांति पाठ कराने जाते थे। 

 
विज्ञापन
Samajwadi Party politician darshan singh yadav passes away
अंत्येष्टि के वक्त दर्शन सिंह के भाई से मुलाकात करते शिवपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
जिला परिषद के चुनाव में मुलायम से हुआ था मतभेद
बाबूजी का जिला परिषद के चुनाव में मुलायम सिंह से मतभेद हो गया था। वे जिला परिषद के अध्यक्ष बनना चाहते थे। लेकिन, मुलायम सिंह यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल को जिला परिषद का अध्यक्ष बनवा दिया था। इसको लेकर बाबूजी का मुलायम सिंह से 20 साल तक मतभेद रहा। 


पहले बेमिसाल दोस्ती और फिर कांटे की टक्कर को लेकर मुलायम सिंह यादव और दर्शन सिंह के रिश्ते अक्सर चर्चा में रहते थे। मुलायम सिंह से अनबन के बाद 1989 कांग्रेस में शामिल हुए बाबू दर्शन सिंह ने जसवंतनगर विधानसभा सीट से 1989, 1991,1993 और 1996 में कांग्रेस के टिकट पर मुलायम सिंह और शिवपाल के खिलाफ चुनाव लड़ा। 1996 का चुनाव ही शिवपाल ने लड़ा था, बाकी के चुनाव में दर्शन सिंह का सामना मुलायम सिंह से होता रहा। 1993 के चुनाव में दर्शन सिंह ने मुलायम सिंह को कांटे की टक्कर दी। महज 1161 वोटों से मुलायम सिंह को जीत मिल सकी थी। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed