फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सप्रेस-वे पर आग का गोला बनी कार, पत्नी की 'इस फटकार' ने बचाई जान

Fri, 31 Aug 2018 12:32 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 31 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
car caught fire on agra lucknow expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार आग का गोला बन गई - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बन गई। कार में सवार दंपति और चालक को कुछ दूर पर मौजूद यूपी 100 पुलिस टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाव कार्य के दौरान यूपी 100 का एक सिपाही जख्मी हो गया। कार में सवार बिल्डर पत्नी के साथ लखनऊ से गाजियाबाद लौट रहा था। तभी ठठिया थाना क्षेत्र के बासुंइया गांव के सामने हादसा हुआ। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने जब तक आग पर काबू पाया कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। कार में रखे दो मोबाइल, कपड़े और दो लाख की नगदी भी राख हो गई।
car caught fire on agra lucknow expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार आग का गोला बन गई - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के इंदिरानगर एसई 111 निवासी अजय सिंहल बिल्डर है। बुधवार को वह पत्नी अनीता और चालक धीरेंद्र यादव के साथ लखनऊ में लायंस क्लब की बैठक में शामिल होने गए थे। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे कार से गाजियाबाद लौट रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया थाना क्षेत्र के बासुुंइया गांव के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। गनीमत यह रही कि यूपी -100 पुलिस कुछ ही दूर पर मौजूद थी। पुलिस ने कार में फंसे अजय सिंहल, उनकी पत्नी अनीता और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
 
car caught fire on agra lucknow expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार आग का गोला बन गई - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सिपाही वसीम के पैर में कार का टूटा सीसा लग गया। इससे वह जख्मी हो गए। देखते-देखते कार आग से जलकर राख में तब्दील हो गई। बिल्डर अजय सिंहल ने बताया कि कार में रखे उनके दो मोबाइल, कपड़े व दो लाख की नगदी जलकर राख हो गई। पीछे से आ रहे अजय सिंहल के मित्र जितेंद्र चौहान निवासी आगरा के साथ वह गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
car caught fire on agra lucknow expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार आग का गोला बन गई - फोटो : अमर उजाला
सीट बेल्ट ने बचाई जान
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सफर करते समय अजय और चालक धीरेंद्र सीट बेल्ट नहीं लगाए थे। हादसे से करीब 20 मिनट पहले ही अनीता ने चालक और पति अजय को फटकार लगाकर सीट बेल्ट बांधने को कहा था। हादसे के दौरान अगर तीनों लोग सीट बेल्ट न लगाए होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। किसी की भी जान जा सकती थी। थाना प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि सीट बेल्ट लगाए होने के कारण किसी को भी चोंटे नहीं आईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed