फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा नेता के भतीजे की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या, सुबह घरवालों ने देखा तो शरीर से बह रहा था खून

Wed, 01 May 2019 11:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 01 May 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader nephew murdered brutally in home
पति की हत्या के बाद बदहवास पत्नी - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर में मंगलवार देर रात हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पुलिस से लेकर प्रशासन की नींद उड़ा दी है। फतेहपुर सदर कोतवाली के गढीवा इलाके में बीती रात सपा नेता के भतीजे को बदमाशों ने घर में घुसकर बेरहमी से मार डाला। 





 

samajwadi party leader nephew murdered brutally in home
हत्या के बाद रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
गढीवा जितेंद्र यादव 33 साल की घर में घुसकर चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक लुटेराें ने लूटपाट का विरोध करने पर धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया है।

 
samajwadi party leader nephew murdered brutally in home
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मृतक जितेंद्र की पत्नी के हाथ-पांव बांधकर हत्यारों ने उसे कमरे में बंद कर दिया था। जांच के लिए पहुंची पुलिस ने बताया कि हत्यारे लाखों के जेवरात भी ले गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
samajwadi party leader nephew murdered brutally in home
मृतक जितेंद्र पत्नी और बच्चे के साथ - फोटो : अमर उजाला
मृतक जितेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के नेता महेंद्र सिंह यादव का भतीजा है। महेंद्र सिंह यादव की पत्नी फूलमती यादव ब्लाकप्रमुख हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया परिवार के लोग भी बगल के कमरे में लेटे हुए थे।

 
विज्ञापन
samajwadi party leader nephew murdered brutally in home
हत्या के बाद घर में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
शहर के प्रमुख होटल महेंद्र कॉन्टिनेंटल के मालिक महेंद्र सिंह यादव का पूरा कारोबार भतीजा जितेंद्र ही देखता था। घटना के बाद एसएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जांच पड़ताल के बाद घटना में पुलिस को किसी करीबी के होने की आशंका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed