फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस ने अजय कपूर को बनाया राष्ट्रीय सचिव, इस वजह से उठाया गया ये कदम!

Fri, 12 Apr 2019 08:02 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 12 Apr 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
Congress Declared Ajay Kapoor National Secretary lok sabha election 2019
राहुल गांधी, अजय कपूर
कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अजय कपूर के किसी दूसरी पार्टी में जाने की अटकलें फिलहाल टल गई हैं। कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाकर बिहार में लोकसभा चुनाव का प्रभारी बना दिया है। उनके मनोनयन पत्र में लिखा है कि उनकी राष्ट्रीय सचिव और बिहार प्रभारी के रूप में नियुक्ति तत्काल प्रभाव से मानी जाएगी। अजय कपूर को बिहार का प्रभारी बनाने से यह तय हो गया कि कांग्रेस उन्हें कानपुर और अकबरपुर में प्रचार के लिए नहीं रखना चाहती है क्योंकि कानपुर के बड़े कांग्रेसी नेताओं से उनका 36 का आंकड़ा है। अजय कपूर ने राहुल गांधी का अपने इस मनोनयन के लिए आभार जताया है। 
Congress Declared Ajay Kapoor National Secretary lok sabha election 2019
अजय कपूर
अजय कपूर के दूसरी पार्टी में जाने की खबरों पर विराम लगने के बाद कई भाजपा नेताओं ने भी राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि जिस दिन से अजय कपूर के अमित शाह से मिलकर भाजपा ज्वाइन करने की चर्चा उठी थी, उसी समय से भाजपा के कुछ नेता जो अजय कपूर के आने से सीधे प्रभावित होने वाले थे, वे नाखुश थे।

 
Congress Declared Ajay Kapoor National Secretary lok sabha election 2019
राहुल गांधी
दरअसल अजय के भाजपा में आने की जो शर्तें बताई जा रही थीं, उससे एक ऐसी विधानसभा सीट प्रभावित होने वाली थी, जिसका संबंध सीधे भाजपा से है। इस सीट पर कई लोगों की निगाह है। इसी वजह से अब सबने राहत महसूस की है। उधर, भाजपा के उत्तर इकाई जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने सोशल मीडिया के जरिए अपना बयान जारी किया कि भाजपा में कोई किसी शर्त पर शामिल नहीं किया जाता। किसी को शामिल करने की एक प्रक्रिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress Declared Ajay Kapoor National Secretary lok sabha election 2019
श्रीप्रकाश जायसवाल
कांग्रेस से भाजपा में जाने वालों में एक और नाम पर कई दिनों से चर्चा है। वह हैं कांग्रेस के प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल का। प्रमोद को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच कई दिनों से चर्चा है कि वह पार्टी बदल सकते हैं।
विज्ञापन
Congress Declared Ajay Kapoor National Secretary lok sabha election 2019
प्रमोद जायसवाल
प्रमोद के पास लगातार उनके समर्थकों के फोन पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को प्रमोद ने कहा कि लोगों ने बेवजह की हवा उड़ा रखी है। वह कांग्रेस के सिपाही हैं, जब तक राजनीति में रहेंगे, कांग्रेस में ही रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed