{"_id":"60db5c4652b48446325d350d","slug":"sad-incident-on-wedding-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बेटी की डोली उठी तो दूसरी की अर्थी: विदाई के बाद हुआ राखी का अंतिम संस्कार, घटना ने झकझोर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बेटी की डोली उठी तो दूसरी की अर्थी: विदाई के बाद हुआ राखी का अंतिम संस्कार, घटना ने झकझोर दिया
Wed, 30 Jun 2021 09:35 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Jun 2021 09:35 AM IST
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर में नानामऊ ग्राम पंचायत के कुशहापुरवा गांव में सोमवार को बड़ी बेटी की डोली उठी, तो अगले ही दिन छोटी बेटी की अर्थी। छोटी बेटी रविवार रात आई बरात के दौरान हुए पथराव में घायल हो गई थी, जिसकी सोमवार शाम मौत हो गई। इस घटना से शादी वाले घर में कोहराम मचा है। पिता ने अपने दो चचेरे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपी फरार हैं। कुशहापुरवा गांव निवासी मलखान की बड़ी बेटी मुस्कान का विवाह रविवार को था। रात द्वारचार के बाद मलखान के नशे में धुत दो चचेरे भाइयों बृजेश उर्फ छोटू और प्यारेलाल में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। दोनों एक-दूसरे पर पथराव करने लगे, जिससे बरात में अफरातफरी मच गई। झगड़े के दौरान एक ईंट मलखान की छोटी बेटी आठ वर्षीय राखी की छाती पर लगी थी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी।
बच्ची राखी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रात में ही घटना की सूचना पुलिस को देकर प्राथमिक उपचार के बाद राखी को घर ले जाया गया था। घर पर बरात टिकी होने और राखी की हालत लगातार बिगड़ने के चलते मलखान और उसके परिजनों ने किसी तरह सोमवार को मुस्कान की विदाई की।
मंगलवार को मृतका के घर पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद राखी को उपचार के लिए कानपुर ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। पिता मलखान और मां शांतिदेवी ने बताया कि भगवान ने जाने किस जन्म का बदला लिया है कि सुबह बड़ी बेटी की डोली उठाकर विदाई की और शाम होते-होते छोटी बेटी के शव को कंधा देना पड़ा।
विज्ञापन
गमगीन बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार देररात मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद मंगलवार शाम अंतिम संस्कार किया गया।
मृतक बच्ची के पिता मलखान और मां शांति
- फोटो : अमर उजाला
घर सूना कर गई छोटी बिट्टी
बड़ी बहन की शादी और छोटी बहन की मौत से आहत भाई विकास ने बताया कि हमारी बिट्टी गांव के स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती थी। हम सबकी चहेती थी। हम सब शादी वाली रात बरात देख रहे थे, तभी चाचा छोटू और प्यारेलाल में झगड़ा होने लगा। एक बड़ी ईंट बिट्टी को लगी, जिससे वह घायल हो गई। मां शांतिदेवी ने बताया कि उसके दो बेटे विकास और उमेश हैं, जबकि तीन बेटियों में मुस्कान का 27 जून को विवाह हो चुका है। दूसरे नंबर की पायल कक्षा आठ में पढ़ती है।
बड़ी बहन की शादी और छोटी बहन की मौत से आहत भाई विकास ने बताया कि हमारी बिट्टी गांव के स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती थी। हम सबकी चहेती थी। हम सब शादी वाली रात बरात देख रहे थे, तभी चाचा छोटू और प्यारेलाल में झगड़ा होने लगा। एक बड़ी ईंट बिट्टी को लगी, जिससे वह घायल हो गई। मां शांतिदेवी ने बताया कि उसके दो बेटे विकास और उमेश हैं, जबकि तीन बेटियों में मुस्कान का 27 जून को विवाह हो चुका है। दूसरे नंबर की पायल कक्षा आठ में पढ़ती है।