{"_id":"66c2c362f7b672dadc0e0393","slug":"sabarmati-express-derail-experts-tied-clamps-on-track-and-examined-it-to-get-to-bottom-of-accident-2024-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sabarmati Exp. Derail: हादसे की तह तक जाने के लिए विशेषज्ञों ने किया ये काम, इन आशंकाओं पर डीसीपी ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sabarmati Exp. Derail: हादसे की तह तक जाने के लिए विशेषज्ञों ने किया ये काम, इन आशंकाओं पर डीसीपी ने उठाए सवाल
Mon, 19 Aug 2024 10:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 19 Aug 2024 10:00 AM IST
विज्ञापन
Sabarmati Express Derail
- फोटो : अमर उजाला
साबरमती एक्सप्रेस डिरेल होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह डीसीपी पश्चिम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से 200 मीटर के दायरे में आठ सीसीटीवी फुटेज चेक किए। डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद रेलवे कर्मचारी, ट्रैक मैन और आरपीएफ के जवानों से क्लैंप (गार्डर) और रेलवे पटरी के बारे में जानकारी हासिल की।
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में पता चला कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर जो क्लैंप मिला था उसे ऊपर से नहीं बांधा जा सकता है। ऊपर से बांधने पर फिसल जाएगा। उसे नीचे की ओर गिट्टी हटाकर ही बांधा जा सकता है। क्लैंप को अगर गिट्टी हटाकर बांध भी दिया जाए, तो ट्रेन गुजरते ही नट-बोल्ट टूट जाएंगे।
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
इससे साफ है फोरेंसिक द्वारा ट्रेन को डिरेल होने का जो कारण बताया गया वह निराधार है। लिहाजा अब रेलवे के टेक्निकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। डीसीपी का कहना है कि जांच और पूछताछ के दौरान कुछ नई जानकारियां भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
बता दें मामले में पनकी पुलिस ने रेलपथ जूही के सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ने बताया कि रविवार को एडिशनल डीसीपी बृजेंद्र द्विवेदी, एसीपी पनकी श्वेता कुमारी, एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय, थानाप्रभारी पनकी व सचेंडी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि कोई भी संदिग्ध पटरी की ओर जाते हुए नहीं दिखाई दिया।