{"_id":"66c218b344e37940ae04484f","slug":"sabarmati-express-derailment-statements-of-2000-people-including-passengers-will-be-recorded-2024-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sabarmati Ex. Derail: साजिशकर्ताओं की तलाश में जुटीं एटीएस समेत कई जांच एजेंसियां, दो हजार लोगों के होंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sabarmati Ex. Derail: साजिशकर्ताओं की तलाश में जुटीं एटीएस समेत कई जांच एजेंसियां, दो हजार लोगों के होंगे बयान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Aug 2024 09:26 PM IST
सार
वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे बोल्डर से टकराकर पटरी से उतर गई। हादसा गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच पनकी क्षेत्र में हुआ। राहत की बात यह रही कि सभी 22 बोगियों के पटरी से उतरने के बाद भी कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
1 of 6
Sabarmati Express Derail
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) के शुक्रवार देर रात पनकी क्षेत्र में डिरेल होने के पीछे साजिश की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पुलिस, आरपीएफ के साथ ही अन्य जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। घटना की जांच के लिए करीब दो हजार लोगों के बयान लिए जाएंगे। इसमें करीब यात्रियाें के अलावा टीटीई, गार्ड, वेंडर, क्रॉसिंग के गेटमैन आदि शामिल हैं।
पुलिस ने रेलवे अधिकारियों से आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों की सूची हासिल कर ली है। उनके बयान लेने के लिए जल्द ही टीमें लगाई जा सकती हैं। साबरमती एक्सप्रेस गोविंदपुरी स्टेशन से होते हुए भीमसेन स्टेशन की ओर जा रही थी। पनकी क्षेत्र में ट्रेन लगभग 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। रात के करीब ढाई बजे किसी चीज से टकराकर ट्रेन के इंजन सहित सभी 22 बोगियां बेपटरी हो गईं थीं। पास में पटरी का एक टुकड़ा और क्लैंप पड़ा मिला था।
2 of 6
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम ने आशंका जताई थी कि इस पटरी के टुकड़े को क्लैंप की मदद से ट्रैक पर बांधा गया था। इस पर चढ़ने के बाद ट्रेन डिरेल हो गई थी। पनकी पुलिस ने शनिवार देर रात सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया की तहरीर पर अज्ञात पर रिपोर्ट भी दर्ज की थी।
3 of 6
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
पनकी पुलिस ने शनिवार शाम और रविवार दोपहर तक घटनास्थल के नजदीक की इकाइयों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल किए हैं। फुटेज से संदिग्धों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन के यात्रियों समेत पूरे स्टाफ के बयान दर्ज करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में 1702 यात्री थे। पनकी पुलिस ने सोमवार को औद्योगिक इकाइयों के कुछ गार्ड समेत कई के बयान लिए हैं। घटनास्थल के ठीक सामने की एक फैक्ट्री के बाहर लगे कैमरे की फुटेज भी ली है। गोविंदपुरी स्टेशन के स्टाफ, रास्ते में पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन से भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
sabarmati express derail
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज एलआईयू ने की जांच
साबरमती हादसे की जांच के लिए रविवार दोपहर प्रयागराज से एलआईयू की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। उसमें शामिल स्टाफ ने ट्रैक पर काम कर रहे कर्मियों, स्टाफ, रेलवे इंजीनियर और औद्योगिक इकाइयों के गार्ड के बयान लिए। टीम गोविंदपुरी और सेंट्रल स्टेशन भी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।