फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sabarmati Accident: पटरी का टुकड़ा ट्रैक तक कैसे पहुंचा?, इसका जवाब खोल सकता है अहम राज, SAG ने शुरू की जांच

Tue, 20 Aug 2024 09:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Aug 2024 09:37 AM IST
सार

Sabarmati Express Accident: साबरमती हादसे को लेकर एसएजी की टीम ने कई पहलुओं पर जांच शुरू की है। इस टीम में प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर, आरपीएफ के डीआईजी समेत अन्य विभाग के अफसर शामिल हैं।

विज्ञापन
Sabarmati Accident, How did the piece of track reach the track, Its answer can reveal an important secret
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला

साबरमती एक्सप्रेस के डिरेल होने के मामले में रेलवे के स्थानीय अधिकारियों के साथ ही अब सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (एसएजी) अफसरों की पांच सदस्यीय कमेटी ने भी तहकीकात शुरू कर दी है। टीम में शामिल अधिकारी मंगलवार को मौका मुआयना कर सकते हैं। प्रारंभिक जांच में पूरा जोर पटरी के टुकड़े और ट्रैक के संपर्क पर है। समझने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर पटरी किस तरह से रखी थी, जो ट्रेन का कैटल गार्ड तक टूट गया।

एसएजी के चेयरमैन प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर हैं, जबकि टीम में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल के वरिष्ठ अधिकारी और आरपीएफ के डीआईजी को शामिल किया गया है। यह टीम विभिन्न पहलुओं को परखने के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी। वहीं, एसएजी के सदस्यों ने रविवार और सोमवार को अपने-अपने विभागों से रिपोर्ट लेकर उसका अध्ययन किया।

Sabarmati Accident, How did the piece of track reach the track, Its answer can reveal an important secret
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला

जांच कर रही टीमें तलाश रहीं इन सवालों के जवाब

  • आखिर पटरी का टुकड़ा ट्रैक तक कैसे पहुंचा?
  • टुकड़े को क्या ट्रैक पर क्लैंप से बांधा गया था?
  • करीब 120 टन वजनी इंजन के दोनों कैटल गार्ड कैसे टूटे गए?
Sabarmati Accident, How did the piece of track reach the track, Its answer can reveal an important secret
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला

कॉशन लेकर गुजारी गईं झांसी रूट की ट्रेनें
साबरमती एक्सप्रेस के हादसे वाले ट्रैक को सही करा दिया गया है। यहां पर कॉशन लेकर ट्रेनों का गुजारा जा रहा है। सोमवार को झांसी की ओर जाने वाली ट्रेनें 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गईं। यहां पर ब्लॉक लेकर नए सिरे से ट्रैक तैयार किया जाएगा। करीब एक किलोमीटर तक नई लाइन बिछाई जाएगी। ब्लॉक लेने का निर्णय मंडल की ओर से किया जाएगा। हालांकि रेलवे के इंजीनियर और ट्रैक कर्मी जुटे हुए हैं। ट्रैक किनारे रखी ट्रेन की दस बोगियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sabarmati Accident, How did the piece of track reach the track, Its answer can reveal an important secret
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला

चालक-परिचालक को पूछताछ के लिए बुलाया गया
हादसे का शिकार हुई साबरती एक्सप्रेस की जांच को गठित एसआईटी ने सोमवार से जांच तेज कर दी। विवेचक पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने ट्रेन के चालक, परिचालक और गार्ड को बयान व पूछताछ के लिए बुलाया है। यह तीनों ही पूरे मामले के चश्मदीद है।

विज्ञापन
Sabarmati Accident, How did the piece of track reach the track, Its answer can reveal an important secret
sabarmati express derail - फोटो : अमर उजाला

जांच कर रहे विवेचक ने नोटिस जारी किए
इन्हें बयानों के लिए बुलाने के लिए बाकायदा सफीना नोटिस भी विवेचक ने भेजा है। इसके बाद यात्रियों को भी एसआईटी बयान दर्ज करने के लिए तलब करेगी। वहीं हादसे के दौरान साबरमती एक्सप्रेस पलटने की वजह तलाशने के लिए लखनऊ की फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed