फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बम है-बम है..बोल कर चलती ट्रेन से कूद गया युवक, फिर पूरी ट्रेन में मच गया कोहराम

Mon, 18 Feb 2019 11:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
rumour of bomb in gwalior barauni express
डेमो
कानपुर से लखनऊ जा रही ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में दो संदिग्धों के बीच आपस में ट्रेन को बम से उड़ाने की चर्चा सुन एक युवक अजगैन रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूद गया। सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ ने युवक के साथ ट्रेन की सघन चेकिंग की। इस दौरान युवक संदिग्धों की पहचान नहीं कर सका। हालात सामान्य होने के करीब तीन घंटे बाद ट्रेन लखनऊ रवाना की गई। उधर, पूरी रात ट्रेनों में सर्च जारी रहा।  


 
rumour of bomb in gwalior barauni express
डेमो
गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के केशवबारी निवासी पिंटू रविवार शाम ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहे थे। केरल से लौट रहे पिंटू झांसी से ग्वालियर मेल के जनरल कोच में बैठे थे। शाम करीब 7.57 बजे ट्रेन उन्नाव जंक्शन से रुकने बाद लखनऊ रवाना हुई थी। पिंटू के मुताबिक उसकी बगल वाली सीट में बैठे दो युवक आपस में लखनऊ से पहले ट्रेन को बम से उड़ाने की बात कर रहे थे।

 
rumour of bomb in gwalior barauni express
डेमो
साथ ही मोबाइल पर लगातार किसी से संपर्क में थे। इस पर अजगैन रेलवे स्टेशन के पहले वह ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर कूद गया। स्टेशन मास्टर को संदिग्धों की बातचीत के बारे में बताया। स्टेशन मास्टर ने युवक को कार्यालय में रोककर कंट्रोल रूम व जीआरपी को सूचना दी। मामले की सूचना पर रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
rumour of bomb in gwalior barauni express
डेमो
रात करीब 10 बजे ट्रेन को लखनऊ के पिपरसंड स्टेशन पर रोककर जांच शुरू की गई।  स्निफर डॉग भी बुलाया गया। कुछ ही देर में जीआरपी इंस्पेक्टर एसके राय युवक को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्नाव व लखनऊ के अधिकारियों ने युवक को साथ लेकर ट्रेन में सर्च अभियान चलाया। संदिग्धों की तलाश में ढाई घंटे पुलिस जुटी रही।

 
विज्ञापन
rumour of bomb in gwalior barauni express
डेमो
मगर न तो संदिग्ध युवक मिले और न ही कोई संदिग्ध वस्तु पाई गई। सब सामान्य होने पर करीब 12.30 बजे ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। उधर, देर रात जीआरपी व आरपीएफ ने मॉडल रेलवे स्टेशन पर कामाख्या एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को खंगाला। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed