फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: दर्दनाक हादसे ने पांच को मौत की नींद सुलाया, अपनों की तलाश में रोते रहे परिजन, देखें तस्वीरें

Tue, 22 Sep 2020 06:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Sep 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
road accident in chitrakoot, five died, more than 30 people injured
चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में नयागांव थाना क्षेत्र के सती अनुसुइया मोड़ पर सोमवार को श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर सामने से आए ट्रक से बचने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर तीन महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।


वहीं जिला अस्पताल ले जाते समय दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। महिला, पुरुष व बच्चों समेत 35 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल व जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक फतेहपुर जिले के निवासी थे। फतेहपुर जिले के सरायंहार निवासी रामकिशोर (60) पुत्र प्यारेलाल अपने रिश्तेदारों के साथ रविवार को किराये का एक ट्रैक्टर बुक कर चित्रकूट दर्शन करने आए थे। रविवार रात को सभी लोग कामतन मार्ग के एक धर्मशाले में ठहरे थे।
road accident in chitrakoot, five died, more than 30 people injured
यूपी में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
मलमास माह के पहले सोमवार पर सभी श्रद्धालु ट्रैक्टर से रामघाट पहुंचे और मंदाकिनी में स्नानकर मंदिर में पूजन किया। इसके बाद वह मैहर जाने के लिए रवाना हुए। इससे पहले रास्ते में सभी की सती अनुसुइया के दर्शन करने की योजना बनी। जैसे ही ट्रैक्टर सती अनुसुइया के मोड़ के पहले ढलान पर पहुंचा तो सतना की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक से बचने के लिए चालक ने ब्रेक लगाया, लेकिन ढलान होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली समेत सड़क किनारे पलट गया।
road accident in chitrakoot, five died, more than 30 people injured
चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
ट्राली सड़क पर लगी रेलिंग से टकराकर घाटी की ओर चली गई। इसमें श्रद्धालु ट्राली के नीचे दब गऐ। चीख पुकार सुन आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नयागांव थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी, चित्रकूट कोतवाल जयशंकर सिंह व प्रभारी दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर ट्राली के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। हादसे में फतेहपुर सरायंहार निवासी फूलकुमारी पत्नी रामकिशोर, सावित्री पत्नी बाबू, बृजरानी पत्नी रहीमाल, लवकुश पुत्र रामकरन व रामकिशोर पुत्र प्यारेलाल की मौत हो गई। जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
road accident in chitrakoot, five died, more than 30 people injured
चित्रकूट हादसा - फोटो : अमर उजाला
102 एंबुलेंस के प्रभारी अश्वनी प्रजापति आठ एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल व जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर डीएम शेषमणि पांडे, एसपी अंकित मित्तल और सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को हालचाल लिया। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को घायलों का सही तरीके से इलाज करने के निर्देश दिए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों को दो लाख देने की घोषणा की है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे को लेकर दुख प्रकट किया।
विज्ञापन
road accident in chitrakoot, five died, more than 30 people injured
चित्रकूट हादसा - फोटो : अमर उजाला
अपनों की तलाश में रोते रहे परिजन
सतना चित्रकूट मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटने से घटना स्थल से लेकर जिला अस्पताल तक कोहराम मचा रहा।  मृतकों व घायलों के परिजन अपनों की तलाश में दहाड़े मार मार कर रो रहे थे। छोटे-छोटे बच्चे भी बिलख रहे थे। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। जिला अस्पताल का भी मंजर भयानक था। वहां एक साथ कई घायल अपना इलाज करा रहे थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed