फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषभ तिवारी हत्याकांड: पति की होकर भी दिल में था प्रेमी, प्यार से थोड़ा-थोड़ा 'जहर' देकर मार डाला

Mon, 12 Dec 2022 08:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Dec 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Tiwari murder case: Wife murdered husband along with lover
प्रेमी राज कपूर, आरोपी पत्नी व पति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए ऋषभ तिवारी हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर दिया है। हर शख्स यह बात सोचकर हैरत में है कि कैसे एक पत्नी ने अपने पति से बेवफाई की और प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। हत्याकांड के खुलासे में यह बात सामने आई थी कि ऋषभ की पत्नी सपना ने प्रॉपर्टी हड़पने के लिए हत्या की थी। अपने प्रेमी व उसके साथी से पति पर हमला कराया। हमले से जब वह बच गया, तो दवाइयों की ओवरडोज देकर उसको खुद ही मार दिया।




हत्याकांड का खुलासा सर्विलांस और व्हाट्सएप चैट के जरिये हुआ। सर्विलांस की मदद से चिह्नित किए गए नंबरों के आधार पर पुलिस ऋषभ की पत्नी सपना और उसके प्रेमी तक पहुंची थी। इसके बाद जब दोनों सख्ती से पूछताछ की गई तो वारदात कबूल ली। ऋषभ तिवारी पर 27 नवंबर को बाइक सवार बदमाशों ने हत्या के इरादे से हमला किया था। हालांकि ऋषभ इसमें बच गया था। पत्नी ने पड़ोसी करन विश्वकर्मा पर आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच तीन दिसंबर को ऋषभ की मौत हो गई।

Rishabh Tiwari murder case: Wife murdered husband along with lover
Kanpur Rishabh murder case - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने करन से पूछताछ की तो कोई विवाद सामने नहीं आया और न ही घटनास्थल पर उसकी लोकेशन मिली। इसके बाद पुलिस की सुई पत्नी सपना की ओर घूमी। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो रायपुरवा निवासी प्रेमी राजकपूर उर्फ राजू और घर के पास स्थित मेडिकल स्टोर संचालक सुरेंद्र यादव के संपर्क में होने की बात सामने आई। जांच में राजू और सपना का नंबर घटनास्थल पर सक्रिय मिला। इसके बाद सपना और राजू के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट निकलवाई। इसमें हत्याकांड से संबंधित साक्ष्य मिले। पुलिस सुरेंद्र यादव की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Rishabh Tiwari murder case: Wife murdered husband along with lover
Kanpur Rishabh murder case - फोटो : अमर उजाला

यह था मामला
कानपुर में पत्नी सपना ने संपत्ति की लालच में प्रेमी राजकपूर के साथ मिलकर ऋषभ तिवारी की हत्या की साजिश रची थी। 27 नवंबर को राज कपूर साथी कर्मचारी सत्येंद्र विश्वकर्मा उर्फ सीटू के साथ मिलकर ऋषभ पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस के अनुसार हमले में बच जाने के बाद सपना ने दवाओं का ओवरडोज देकर ऋषभ की हत्या कर दी थी। सपना ये दवाएं सुरेंद्र यादव से लाती थी। पुलिस ने प्रेमी राज कपूर, सीटू, सुरेंद्र और सपना को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Tiwari murder case: Wife murdered husband along with lover
Kanpur Rishabh murder case - फोटो : अमर उजाला

दोगुनी डोज देती थी
सपना ऋषभ को रोज दोगुनी दवाइयों की डोज देती थी। कुछ दवाइयां प्रेमी राजू भी उसको लाकर देता था। पुलिस पता कर रही है कि ये दवाइयां कौन सी थीं। 24 घंटे के भीतर ओवरडोज का असर दिखने लगता था। जब खुराक जारी रहती थी तो हालत और बिगड़ जाती थी।

विज्ञापन
Rishabh Tiwari murder case: Wife murdered husband along with lover
Kanpur Rishabh murder case - फोटो : अमर उजाला
पति की हत्या के लिए प्रेमी को दी थी तीन लाख की सुपारी
ऋषभ हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया था। सपना ने अपने पति की हत्या के लिए प्रेमी को तीन लाख की सुपारी दी थी। इसका खुलासा राजकपूर उर्फ राजू के व्हाट्सएप चैट से हुआ। राजू से पूछताछ में भी जुर्म कबूल किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed