{"_id":"60db774f9cc2802c3055d4ae","slug":"religious-conversion-case-in-kanpur-revealed-in-interrogation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण का मामला: दिल्ली में उमर गौतम, भोला और मन्नू से मिला था आदित्य, पूछताछ में खुले ये बड़े राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण का मामला: दिल्ली में उमर गौतम, भोला और मन्नू से मिला था आदित्य, पूछताछ में खुले ये बड़े राज
Wed, 30 Jun 2021 10:07 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्म परिवर्तन करने वाले काकादेव निवासी मूक बधिर छात्र आदित्य गुप्ता की मोहम्मद उमर गौतम से पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। इस दौरान राहुल उर्फ भोला और मन्नू यादव उर्फ अब्दुल मन्नान भी मौजूद थे। ये दोनों काफी समय तक आदित्य के संपर्क में रहे थे और धर्म परिवर्तन के लिए उसे प्रेरित भी किया था। दोनों की गिरफ्तारी के बाद यह जानकारी खुद आदित्य ने अपने परिजनों को दी। एटीएस ने सोमवार को उमर गौतम गिरोह के तीन और सदस्यों को जेल भेजा है। इसमें महाराष्ट्र का इरफान, दिल्ली का राहुल भोला और हरियाणा का मन्नू यादव शामिल है। आदित्य की मां लक्ष्मी ने बताया कि बेटे ने सांकेतिक भाषा में बताया कि 14 जनवरी 2021 को जब दिल्ली में उसका धर्मांतरण सर्टिफिकेट तैयार कराया गया था, तब पहली बार वह उमर गौतम से मिला था। राहुल और मन्नू भी मौजूद थे। हालांकि वह इरफान को नहीं जानता है।
धर्म परिवर्तन प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी के मुताबिक पिछले साल से धर्मांतरण तक मन्नू ने कई बार आदित्य से वीडियो कॉल पर बातचीत की। राहुल से एक दो बार ही बात हुई होगी। आदित्य ने यह भी बताया कि इन सभी के साथ दिल्ली का गगन नाम का भी शख्स शामिल था। हालांकि अभी तक गगन नाम का कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
आदित्य गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
क्रिश्चियन लड़कों की ज्यादती से परेशान हो गया था आदित्य
लक्ष्मी ने बताया कि जब नोएडा स्थित नेशनल डेफ सोसाइटी (एनडीएस) से राजीब आलम बिठूर के ज्योति बधिर स्कूल में पढ़ाने आया था, तब आदित्य वहां नहीं जाता था। लक्ष्मी ने दावा किया कि आदित्य को उन्होंने एक बार राजीब से मिलवाया था।
लक्ष्मी ने बताया कि जब नोएडा स्थित नेशनल डेफ सोसाइटी (एनडीएस) से राजीब आलम बिठूर के ज्योति बधिर स्कूल में पढ़ाने आया था, तब आदित्य वहां नहीं जाता था। लक्ष्मी ने दावा किया कि आदित्य को उन्होंने एक बार राजीब से मिलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कोई मुलाकात नहीं हुई। लक्ष्मी ने बताया कि 2018 में आदित्य तीन साल के लिए एनडीएस पढ़ने गया था, लेकिन एक साल में ही वापस आ गया था। आरोप है कि क्रिश्चियन लड़के उसे परेशान करते थे।
विज्ञापन
आदित्य उर्फ अब्दुल से बात करती साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट
- फोटो : amar ujala
मन्नत पूरी हुई, परमट मंदिर में माथा टेका
अब धीरे-धीरे आदित्य के विचार बदल रहे हैं। मां लक्ष्मी ने बताया कि टीवी और अखबारों में उमर गौतम और उसके साथियों की करतूतों को देख व पढ़कर आदित्य हैरान है। उसका कहना है कि उसको नहीं पता था कि ये लोग इस तरह के हैं। अब कभी भी उनके पास नहीं जाएगा। लक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने मन्नत मांगी थी कि आदित्य सही हो जाएगा तो परमट मंदिर जाएंगी। इसलिए मंगलवार को परमट जाकर बाबा आनंदेश्वर के दर्शन किए।