{"_id":"60d5ca7972cc3d419340a9c2","slug":"religious-conversion-case-aditya-in-panic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामला: दहशत में है आदित्य, रात भर रोया, एटीएस से पूछताछ में बताया- इसलिए कबूल किया इस्लाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामला: दहशत में है आदित्य, रात भर रोया, एटीएस से पूछताछ में बताया- इसलिए कबूल किया इस्लाम
Fri, 25 Jun 2021 05:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 25 Jun 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
आदित्य गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करने वाला आदित्य उर्फ अब्दुल अब दहशत में है। बुधवार रात वह रोता रहा। उसको लगता है कि जो कुछ भी उसने किया है उससे उसकी बेइज्जती हुई है। अब वो यहां कैसे रह पाएगा। वो मर जाने तक की बात कहने लगा। मगर तभी उसने एटीएस के एक अफसर को मैसेज भेजा। अफसर ने उसको काफी देर तक व्हाट्सएप पर चैट कर उसको समझाया, तब वो शांत हुआ। एटीएस की टीम ने बुधवार को कई घंटे तक आदित्य को समझाया था। उसको बताया था कि धर्म परिवर्तन कराने वाले देश विरोधी हैं। जो कमजोर, बेबस और मूकबधिर लोगों का इस्तेमाल करते हैं। तब आदित्य उनकी बात समझने को तैयार नहीं हो रहा था। लेकिन रात में विचलित हो गया। मां लक्ष्मी से कहा कि अब हम समाज में कैसे रहेंगे। आदित्य के परिजनों ने काफी देर तक उसे समझाया। तब थोड़ा उसको सुकून मिला।
आदित्य गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
सर क्या हमारी आप मदद कर सकते हैं ?
लक्ष्मी ने बताया कि गुरुवार सुबह आदित्य ने एक एटीएस अफसर को मैसेज भेज मदद मांगी। अफसर ने उसका हालचाल पूछा। तब आदित्य ने कहा कि उसको लगता है कि उसका जीवन बर्बाद हो गया है। ऐसे में अफसर ने उससे कहा कि आदित्य तुम बेहद काबिल हो।

धर्मांतरण का मामला: आदित्य उर्फ अब्दुल से बात करती साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट
- फोटो : amar ujala
इसलिए 12वीं तक की परीक्षा पास की है। बहकावे में आ गए थे। इसलिए कुछ दिन इधर उधर मन लग गया था। अब हम सब तुम्हारे साथ हैं। किसी तरह की दिक्कत नहीं होने देंगे। आदित्य को अफसर से बातचीत कर थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य से बना अब्दुल
- फोटो : amar ujala
इच्छाएं पूरी करने को बदला धर्म
आदित्य ने बताया कि वो चाहता था कि उसके परिवार के पास घर हो। उसकी नौकरी लगे और सामान्य जीवन जी सके। पहले वो मंदिरों में गया। फिर चर्च गया। आदित्य के मुताबिक दोनों जगहों से उसकी इच्छाएं पूरी नहीं हुई तब एक शख्स ने उसको इस्लाम के प्रति प्रेरित किया फिर उसने धर्म बदल लिया।

UP conversion case
- फोटो : अमर उजाला
आदित्य ने कहा कि उसको लगता है कि इस्लाम कबूल करने से सबकुछ मिल जाएगा। इसलिए उसने ऐसा किया पर ऐसा नहीं हुआ। हालांकि गुरुवार को जब एटीएस ने उसकी काउंसलिंग की तो वो धीरे धीरे बातों को समझ रहा है। संभावना है कि कुछ समय बाद वो सामान्य हो जाएगा।